अभी तक एशिया कप में सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं अभिषेक, अभी तक 6 पारियों में 309 रन बना चुके हैं
Asia Cup Final 2025 Update (आज समाज), खेल डेस्क : एशिया कप 2025 का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस बार 20-20 प्रारूप में खेला जा रहा एशिया कप शुरू से ही भारतीय टीम के लिए शानदार रहा है। टीम इंडिया अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं हारी है।
वहीं पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में फाइनल में पहुंचने से पहले कई बार लड़खड़ाई है। इसे देखते हुए कल के मैच में भारत का पलड़ा कुछ हद तक भारी दिखाई दे रहा है। फिर भी फाइनल में जीत के लिए भारत के लिए अभिषेक शर्मा ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं। यह हम नहीं कह रहे बल्कि एशिया कप में उनके बल्ले से उगले रन बोल रहे हैं।
एशिया कप के टी-20 प्रारूप में सबसे अधिक रन बनाए
अभिषेक एक टी-20 एशिया कप के हाईएस्ट स्कोरर टी-20 एशिया कप के एक ही संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा ने अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 6 पारियों में कुल 309 रन बनाए। उनसे पहले 2022 में मोहम्मद रिजवान ने 6 पारियों में 281 रन बनाए थे। इसी साल विराट कोहली ने भी शानदार बल्लेबाज करते हुए 5 पारियों में 276 रन बनाए थे।
वहीं अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान ने 2022 में 5 पारियों में 196 रन बनाए थे। इतना ही नहीं 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से अभिषेक शर्मा रन बना रहे हैं। अभिषेक ने छठी बार 25 या उससे कम बॉल पर फिफ्टी लगाई है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 61 रन बनाए। भारत के लिए यह रिकॉर्ड कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम है। उन्होंने 7 बार यह कारनामा किया है।
इन दिग्गज खिलाड़ियों की कतार में हुए शुमार
अभिषेक ने पहली बार लगातार 3 पारियों में 50+ का स्कोर बनाया टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से लगातार तीन पारियों में 50 या उससे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड कुछ खिलाड़ियों के नाम दर्ज है। विराट कोहली ने यह उपलब्धि तीन बार हासिल की है। केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने दो-दो बार यह कारनामा किया। इसके अलावा, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा ने भी एक-एक बार यह मुकाम हासिल किया है।
ये भी पढ़ें : Asia Cup 2025 Final : पाकिस्तान से फाइनल मुकाबला आज, भारत के लिए जरूरी है सलामी जोड़ी का चलना