Maharashtra: Eight bodies cremated on a funeral pyre, died from Corona: महाराष्ट्र: एक ही चिता पर किया गया आठ शवोंका अंतिम संस्कार, कोरोना से गई थी जान

0
508

नई दिल्ली। कोरोना महामारी ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। महाराष्ट्रको कोरोना ने बुरी तरह से अपनी चपेट में ले रखा है। यहां आने वालेनए कोरोना मरीजों की संख्या देश में सबसे अधिक है। पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर तेजी से फैल रही है। यहां तक कि कोरोना की दूसरी लहर में मौंतों का आंकड़ा भी बढ़ गया है। इस बीच महाराष्ट्रमें दर्दनाक दृश्य सामने आया है। बीड जिले में कोविड-19 केकारण मौत होने पर आठ लोगों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया। ज्ञात हो कि एक अस्थायी शवदाह गृह में जगह की कमी के कारण आठ शवोंको एक साथ ही चिता पर जलाया गया। एक अधिकारी नेजानकारी दी कि अंबाजोगईनगर के शवदाहगृहों में वहां केस्थानीय निवासियों ने इसका विरोध किया था। जिस कारण सेस्थानीय अधिकारियों ने अंतिम संस्कार संपन्न करने के लिए दूसरी जगह तलाश की। अंबाजोगई नगर परिषद के प्रमुख अशोक साबले ने बताया, ”वर्तमान में हमारे पास जो शवदाहगृह हैं, वहां संबंधित मृतकों का अंतिम संस्कार किए जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया, इसलिए हमें नगर से दो किलोमीटर दूर मांडवा मार्ग पर एक अन्य स्थान ढूंढ़ना पड़ा।” उन्होंने कहा कि इस नए अस्थायी अंत्येष्टि गृह में जगह की कमी है।

SHARE