नई दिल्ली। कोरोना वारयरस एक बार फिर सेधीरे-धीरेअपनी रफ्तार भारत में तेज करता दिख रहा है। हालांकि अभी नंबर इतने अधिक नहीं हैंलेकिन जिस तेजी से यह दोबारा बढ़रहा हैयह भारत के लिए चिंता का विषय है। वैसे तो भारत में कोरोना का वैक्सीन भी तेजी से भारत में लगाया जा रहा है लेकिन पिछले एक महीने में कोरोना ने भी अपनी रफ्तार तेज कर दी है। अगर बात करें शुक्रवार के कोरोना के नए मरीजों के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह 14 हजार का आंकड़ा पार कर दिया है। बीते 27 दिनों में यह अब तक सबसे अधिक नंबर है। 23 जनवरी के बाद ऐसा पहली बार है जब कोरोना वायरस के नए केस 14 हजार पार हुए हैं। देश में विशेष तौर पर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और पंजाब मेंकोरोना केमामले फिर से बढ़ेहैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ोंमेंशुक्रवार को कोरोना के नए मामलों की संख्या 14059 रही। इससे पहले 28 जनवरी को कोरोना के 18000 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे। महाराष्ट्र एक बार फिर से हॉटस्पाट के रूप में सामने आ रहा है। वहां लगातार कोरोना के मरीजोंकी संख्या बढ़ रही है। तीन महीने में पहली बार यहां कोरोना के नए मरीजोंका आंकड़ा छह हजार से अधिक हो गया है। महाराष्ट्र में शुक्रवार को संक्रमण के 6112 नए मामलों में अधिकतर अकोला, पुणे और मुंबई खंड से आए। मुंबई में 78 दिनों बाद कोरोना वायरस के सबसे अधिक 832 केस मिले, जबकि पुणे में 1008, अमरावती में 755 और नागपुर में 752 नए केस मिले। अकोला खंड में 12 फरवरी को संक्रमितों की संख्या 76,207 थी जो शुक्रवार को बढ़कर 82,904 हो गयी। अकोला खंड में अकोला, अमरावती और यवतमाल जिले शामिल हैं। महाराष्ट्र के बाद अब पंजाब में भी कोरोना के नंबर बढ़ते हुए दिख रहेहैं। पंजाब में कोविड-19 के 385 नए केस सामने शुक्रवार को सामनेआए, जो 23 दिसंर के बाद से सबसे अधिक है। मध्य प्रदेश में भी कोविड केस 28 दिनों के अपने टॉप पर पहुंचा और 297 नए केस दर्ज किए गए। इससे पहले 22 जनवरी को मध्य प्रदेश में 347 नए केस दर्ज किए गए थे।
Home पंजाब Uncategorized Increasing graph of corona, increasing graph of tension in India: कोरोना का...
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.