You can move the world in a humble way – Rahul Gandhi: विनम्र तरीके से आप दुनिया हिला सकते है-राहुल गांधी

0
267

नई दिल्ली। कांग्रसे पार्टी की ओर से उनके पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कंद्र सरकार पर एक बार फिर दबाव डाला कि वह नए कृषि कानूनों को वापस लेंले। राहुल गांधी ने आज एक ट्वीट किया जिसमेंउन्होंने केंद्र सरकार को महात्मा गांधी के कथन से कृषि बिलों की वापसी की अपील की। उन्होंने ट्वीट में लिखा ‘विनम्र तरीके से आप दुनिया हिला सकते हैं।’ एक बार फिर मोदी सरकार से अपील है कि तुरंत कृषि-विरोधी कानून वापस लिए जाए। कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों का समर्थन करते हुए राहुल गांधी ने पहले भी ट्वीट किया था। कांग्रेस शुरू से किसानों केआंदोलन का समर्थन कर रही है।  एक ट्वीट में अपील की थी कि हिंसा किसी समस्या का हल नहीं है देश के हित में केंद्र सरकार को कृषि कानूनों को वापस लिया जाना चाहिए। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘हिंसा किसी समस्या का हल नहीं है। चोट किसी को भी लगे, नुकसान हमारे देश का ही होगा। देशहित के लिए कृषि विरोधी कानून वापस लो!’ गौरतलब हककै कि आज प्रेस कांन्फ्रेंस कर कांग्रेस की ओर से गृहमंत्री का भी इस्तीफा मांगा गया। कांग्रेस केप्रवक्ता र णदीप सुरजेवाला ने कहा कि दिल्ली में हुई हिंसा की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। गृहमंत्रालय और अमित शाह इसके लिए जिम्मेदार है। पीएम को गृहमंत्री से इस्तीफा लेना चाहिए। किसानों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली की सीमाओं पर विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली। लेकिन, शांतिपूर्ण तरीके से निकाली जाने वाली यह रैली हिंसक प्रदर्शन में बदल गई।

SHARE