Issues can be parceled from Mumbai for Bihar assembly elections- Sanjay Raut: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मुंबई से पार्सल किए जा सकते हैं मुद्दे-संजय राउत

0
279

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामलेको लेकर बिहार और महाराष्ट्र सरकारों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए थे। जब बिहार पुलिस महाराष्ट्र में छानबीन करने पहुंची तो सरकार की शह पर बिहार के पुलिस अधिकारियों केसाथ अच्छा व्यवहार नहीं किया गया। महाराष्ट्र पुलिस द्वारा उन्हेंधक्केदेकर गाड़ी में बिठाते देखा गया था। अब जब बिहार विधानसभा चुनावों का एलान कल ही हुआ है। इसके ठीक बाद महारष्ट्रमेंशिवसेना के नेता संजय राउत ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि यदि बिहार में पर्याप्त मुद्दे नहीं हैं, मुंबई से कुछ पार्सल किए जा सकते हैं। संजय राउत ने यह तंज सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले का ेलेकर कहा। कहा जा रहा है कि बिहार चुनावों में सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला चुनावी मुद्दा बन सकता है। बता दें कि बालीवुड के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत बिहार केरहने वाले थे। बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने सुशांत क ेपरिवार का साथ दिया और उन्होंन ेबिहार पुलिस के अधिकारियों को भी महाराष्ट्र जांच के लिए भेजा। हालांकि आज शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, ”बिहार में चुनाव विकास, कानून-व्यवस्था और सुशासन पर लड़ा जाना चाहिए, लेकिन यदि ये मुद्दे खत्म हो गए हैं तब मुंबई से कुछ मुद्दे पार्सल किए जा सकते हैं। खबर है कि बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने महाराष्ट्र पुलिस को आड़े हाथों लिया था और कहा था कि वह बिहार पुलिस का सहयोग नहीं कर रहे हैं। अब कहा जा रहा है कि वह भी चुनावोंमें खड़ेहो सकते हैं। उधर संजय राउत ने भी संकेत दिया है कि शिव सेना बिहार में चुनाव लड़ सकती है। राउत ने शुक्रवार को कहा, ”मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बिहार चुनाव को लेकर 2-3 दिन में फैसला लेंगे। बिहार में चुनाव जाति और दूसरी चीजों पर लड़ा जाता है। श्रम कानून और किसान विधेयक बिहार में चुनावी मुद्दे नहीं होंगे।

SHARE