नई दिल्ली। राजस्थान में सुबह से ही राजनीतिक संकट गहराया हुआ था। कांग्रेस ने राजस्थान में विधायक दल की बैठक बुलाई। उसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूरे दावेकेसाथ कहा कि बहुमत उनके पास है। सोमवार को विधायक दल की बैठक अशोक गहलोत के आवास पर हुई। सुबह यह बैठक दो घंटे देर से शुरू हुई। बाद में मुख्यमंत्री गहलोत ने करीब 1:15 बजे मीडिया के सामने विधायकों के संग शक्ति प्रदर्शन किया गया। उन्होंने मीडिया के सामने विक्टरी का साइन दिखाते हुए फोटो खिचाई। इस दौरान सोनिया गांधी और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगते रहे। इस मौके पर रणदीप सिंह सुरजेवाला और अजय माकन भी वहां मौजूद रहे। कांग्रेस पार्टीकी ओर से कहा गया कि 109 विधायकों केइस बैठक में भाग लिया। जबकि सूत्रों की माने तो 17 विधायक बैठक से गायब रहे। इन विधायकों के सचिन पायलट के साथ होने की बात कही जा रही है। दूसरी तरफ पायलट गुट अभी भी 30 विधायकों के समर्थन का दावा कर रहा है। इससे पहले राजस्थान विधानसभा में उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य की अशोक गहलोत सरकार को कोई दिक्कत नहीं होगी और भाजपा के किसी भी तरह के मंसूबे राज्य में कामयाब नहीं होंगे। बैठक सुबह साढ़े 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पर होनी थी, लेकिन इसे दो बार टाला गया।