Ayodhya: preparations to take Ramlala to temporary temple of fiber, trustees inspect: अयोध्या: रामलला को फाइबर के अस्थायी मंदिर में ले जाने की तैयारी, ट्रस्टियों ने किया निरीक्षण

0
373

नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों ने अब राम जन्मभूमि परिसर का निरीक्षण किया। ट्रस्ट में महासचिव चंपत राय को चुना गया है। शुक्रवार को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय शुक्रवार देर रात अयोध्या पहुंचे थे। चंपत राय ने जिलाधिकारी अनुज झा, राजा अयोध्या बिमलेंद्र मोहन मिश्र और डॉ. अनिल मिश्रा के साथ परिसर का निरीक्षण किया। राम जन्मभूमि में विराजमान श्री रामलला को गर्भगृह से हटाकर अस्थायी मंदिर जो फाइबर का है इसमें शिफ्ट करने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए अधिगृहीत परिसर में मानस भवन के दक्षिणी हिस्से में प्रशासन ने नाप-जोख कराई है। छह दिसंबर 1992 की घटना के बाद से ही रामलला अस्थायी टेंट में विराजमान हैं। जब तक मंदिर का निर्माण पूरा नहीं हो जाता, रामलला वर्तमान स्थल से शिफ्ट होकर फाइबर के मंदिर में विराजेंगे। रामजन्म भूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि राम लला को टेंट से बाहर लाने की पूरी तैयारी है। इंजीनियरों की टीम ने इसके लिए अधिगृहीत परिसर में नाम जोख की है। रामलला को शिफ्ट करने की जगह को चिह्नित किया जा चुका है।

SHARE