BJP Karnataka unit’s challenge, tell anti CAA how many Indians will be affected by CAA?: भाजपा कर्नाटक ईकाई की चुनौती, सीएए विरोधी बताएं कितने भारतीय सीएए से होंगे प्रभावित?

0
174

बेंगलुरु। नागरिकता संशोधन कानून पर लगातार गतिरोध जारी है। लोगों के विरोध प्रदर्शन जारी हैं। अब भाजपा की ओर से विरोध करने वाले लोगों को चुनौती दी है कि सीएए का विरोध करने वाले बताऐं कि किस तरह से भातरीय नागरिक सीएए से प्रभावित हो रहा है? कर्नाटक भाजपा इकाई ने सीएए का विरोध करने वालों पर हमला किया। उनसे पूछा है कि वे बताएं कि इस कानून से कितने भारतीय प्रभावित होंगे। साथ ही यह चुनौती दी है कि विरोधी एक भी नाम उन्हें नहीं बता पाएंगे जो इस कानून से प्रभावित होंगे। बता दें कि सीएए को लेकर दिल्ली के शाहीनबाग से लेकर तमिलनाडु, चेन्नई और बेंगलुरु में लगातार विरोध-प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। कर्नाटक में भाजपा के ट्विटर हैंडल से सीएए पर हमला बोलते हुए भाजपाइयों ने कह कि ‘प्रिय सीएए के विरोधियों, कृपया उन भारतीय नागरिकों की सूची प्रस्तुत करें जो इस मानवतावादी कानून से प्रभावित होंगे। साथ ही, यह भी बताएं कि वे कैसे इससे प्रभावित होंगे। हम चुनौती देते हैं कि आप एक सिंगल नाम तक उपलब्ध नहीं करवा पाएंगे।’केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष सीएए कानून पास किया है जिसमें पड़ोसी देशों में रह रहे अल्पसंख्यकों हिंदू, जैनी, बौद्ध, ईसाई, पारसी आदि लोगों को धर्म के आधार पर अगर वहां प्रताड़ना होती है तो भारत उन्हें यहां आने पर नागरिकता प्रदान करेगा। हालांकि कानून पास होने बाद से ही इसके खिलाफ में देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन जारी है। सबसे ज्यादा प्रदर्शन दिल्ली के शाहीनबाग में देखने को मिल रहा है, जहां प्रदर्शनकारियों ने 55 से अधिक दिनों कालिंदीकुंज मार्ग बंद कर रखा है।

SHARE