Weather patterns: severe cold in north India including Delhi, snowfall in Shimla: मौसम मिजाज: दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, शिमला में बर्फबारी

0
303

नई दिल्ली। ठंड कम होने का नाम ही नहीं ले रही। देश के कई हिस्सों में अभी भी ठंड और धुंध का कहर जारी है। उत्तरी हिस्से में कड़ाके की ठंड होने की वजह से पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा जारी है। कश्मीर घाटी में सड़कों पर बर्फी की चादर जमी हुई है। हिमाचल प्रदेश में भी लोगों को कड़ाके की ठंड जारी है। शिमला में भी बर्फबारी हुई। जबकि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर इलाके में आज धने कोहरे की वजह से जीरो विजिबिलटी रही। राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई। दिल्ली में मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार के दिन भी तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा, केरल और तमिलनाडू में भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार के दिन भी तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना नहीं है। जनवरी महीने में अभी तक 34.4 मिलीमीटर तक बरसात हो चुकी है, जिसे जनवरी के लिहाज से काफी ज्यादा माना जाता है। हालांकि पिछले साल जनवरी में 54 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई थी। उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। राज्य के दूरदराज स्थानों पर सामान्य से घना कोहरा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के ज्यादातर स्थानों पर मौसम स्थिति शुष्क है और बृहस्पितवार तक दूरदराज के स्थानों पर आंशिक से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग ने बताया कि मंगलवार सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शाम में बारिश हो सकती है।

SHARE