Pragya Thakur’s open challenge to Congress MLA, coming home on December 8, burning: प्रज्ञा ठाकुर की कांग्रेस विधायक को खुली चुनौती, 8 दिसंबर को घर आ रही हूं, जला लेना

0
197

नई दिल्ली। भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। पहले संसद में प्रज्ञा ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बता दिया था जिसके बाद हंगामा हो गया था। प्रज्ञा ठाकुर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आतंकवादी होने की टिप्पणी कर दी थी। जिसके बाद मामले को भाजपा ने पकड़ लिया और उलटा कांग्रेस पर आरोप लगा रहे थे। इसके बाद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि मुझ पर आरोप सिद्ध नहीं हुआ है मुझे आतंकवादी नहीं कहा जा सकता । यह मेरा अपमान है। इन सबके बीच कांग्रेस के मध्यप्रदेश में मुल्तानपुर के कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि साध्वी प्रज्ञा को जला देना चाहिए। जवाब में साध्वी प्रज्ञा ने ट्वीट करते हुए कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी को चुनौती दी है, उन्होंने ट्विटर पर लिखा “कांग्रेसियों को जिंदा जलाने का पुराना अनुभव है। 1984 मैं सिखों को और नैना साहनी को तंदूर में जलाने तक का। गोवर्धन दांगी मुझे जलाएंगे। ठीक है तो मैं आ रही हूं ब्यावरा उनके निवास मुल्तानपुरा पर दिनांक 8 दिसंबर 2019 समय सायं 4:00 बजे जला लीजिए।’ गौरतलब है कि दांगी ने अपने विवादास्पद बयान पर मांफी मांगी थी और कहा था कि हम महात्मा गांधी के सिद्धांतों का पालन करते हैं और अपने बयान को गलती मानते हुए इसके लिए माफी मांगते हैं।

SHARE