Lawyers protest outside court, work in three major courts stalled: वकीलों का अदालत के बाहर प्रदर्शन, तीन बड़े अदालतों में कामकाज ठप

0
188

 नई दिल्ली। दिल्ली में वकीलों और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प हुई जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर सुबह से रात आठ बजे तक धरने पर बैठे थे। अपनी मांगों पर मिले आश्वासन के बाद पुलिस का धरना रात में समाप्त हुआ। एलजी आवास पर पुलिस अधिकारियों की बैठक हो रही है। आज बुधवार को दिल्ली के कोर्ट में काम काज वकीलों ने ठप कर दिया। वकीलों ने तीन अदालतों में कामकाज बंद कर दिया है। दिल्ली के रोहिणी, साकेत और पटियाला हाउस में वकीलों ने कामकाज बंद कर दिया है। कोर्ट के बाहर वकीलों ने प्रदर्शन जारी रखा है। वकील नारेबाजी कर रहे हैं। वकीलों ने साकेत कोर्ट के सभी दरवाजे बंद कर दिए हैं। साकेत कोर्ट और रोहिणी कोर्ट के बाहर वकील जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। वह कोर्ट के परिसर के अंदर किसी को भी जाने नहीं दे रहे। आम लोगों को इससे खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि बार काउंसिल आॅफ इंडिया ने मंगलवार को ही वकीलों को चेतावनी देते हुए हड़ताल वापस लेने को कहा था लेकिन इसका वकीलों पर कोई असर नहीं हुआ। रोहिणी व साकेत कोर्ट के अलावा कड़कड़डूमा कोर्ट में भी हड़ताल जारी है और वकील प्ररदर्शन कर रहे हैं। वहीं रोहिणी कोर्ट में जज दौरे पर निकले हैं। वकील अपनी मांगों पर अब भी अड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि रोहिणी कोर्ट में एक वकील ने खुदकुशी करने की कोशिश की।

SHARE