नई दिल्ली। आज पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहा है। देश में उनकी 150 वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। कांग्रेस की ओर से पूरे देश में गांधी जयंती के अवसर पदयात्राएं निकाली जा रहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस की ओर से दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर से राजघाट तक पदयात्रा निकाली गई जिसकी अगुवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने की। बापू की 150वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस बुधवार को पूरे देश में ‘रघुपति राघव राजा राम’ की धुन पर पदयात्रा निकाल रही है। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष (अंतरिम) सोनिया गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर हमला बोला है। सोनिया गांधी ने कहा कि कुछ लोग आरएसएस को भारत का प्रतीक बनाना चाहते हैं। पदयात्रा जब राजघाट पहुंची तो कांग्रेस की अतंरिम अध्यक्ष सोनिया ने कहा, ‘भारत की बुनियाद में गांधी के सिद्धांत है। कांग्रेस हमेशा गांधीजी के सिद्धांतों पर चली। जो पूर्ण सत्ता चाहते हैं वह गांधी को कभी समझ नहीं पाए। गांधीजी प्रेम के लिए खड़े रहे नफरत के लिए नहीं। झूठ की राजनीति वाले गांधी को नहीं समझ सकते। आज देश में युवा बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में साम-दाम-दंड भेद का खुला कारोबार करके वे अपने आपको बहुत ताकतवर समझते हैं। इनके बावजूद अगर भारत नहीं भटका तो इसलिए क्योंकि हमारे मुल्क की बुनियाद में गांधी जी के उसूलों की आधारशीला है। भारत और गांधी जी एक दूसरे के पर्याय हैं। गांधी जी का नाम लेना आसान है, मगर उनके रास्ते पर चलना आसान नहीं है। पदयात्रा के बाद कांग्रेस कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि पिछले पांच साल में जो भी हुआ, उससे गांधी जी की आत्मा दुखी होगी। देश की हालत बिगड़ी है। देश में न महिलाएं सुरक्षित हैं और न ही अर्थव्यवस्था ठीक है।
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.