Jack Ma, alibi of Alibaba Group, to leave the company on his 55th birthday: अपने 55 वें जन्मदिन पर कंपनी से विदा होंगे अलीबाबा ग्रुप के कर्ता-धर्ता जैक मा

0
184

नई दिल्ली। अलीबाबा ग्रुप के चेयरमैन जैक मा आज अपने 55वें जन्मदिन पर कंपनी से विदाई लेंगे। खबरों के मुताबिक वो कंपनी की बागडोर डैनियल झांग को सौंप कर रिटायर हो जाएंगे। अपनी रिटायरमैंट के बाद वो शिक्षा के क्षेत्र में फोकस करेंगे। जैक ने एक गरीब टीचर से करोड़ों का साम्राज्य खड़ा करने का सफर तय किया है। जैक मां की संपत्ति 41 अरब डॉलर है। उनकी योजना अपनी अकूत संपत्ति को शिक्षा पर खर्च करने की है।
जैक मा ने 21 फरवरी 1999 को अलीबाबा की नींव रखी और इसके लिए अपने 17 दोस्तों को तैयार किया। हालांकि, शुरूआती मुश्किलों के बाद उनकी कंपनी तेजी से ग्रोथ दिखाने लगी।
जब जैक ने 1999 में हांगझू के अपने अपार्टमेंट में अलीबाबा कंपनी का कामकाज शुरू किया था तो लोग उन्हें शक की नजरों से देखते थे। वे उन्हें तीन साल तक ठग ही समझते रहे। चीन की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के फाउंडर जैक मा एशिया के सबसे रईस आदमी हैं। फोर्ब्स के मुताबिक उनकी कुल पूंजी 2.43 लाख करोड़ रुपए है।

SHARE