Sanjay Singh Joined BJP : संजय सिंह सपत्नी सहित भाजपा में हुए शामिल

0
189

नई दिल्ली। कांग्रेस को बुधवार को एक बार फिर बड़ा झटका लगा। कांग्रेस के पूर्व सांसद संजय सिंह सपत्नी भाजपा में आ गए। संजय सिंह और उनकी पत्नी अमिता सिंह के साथ भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। अमेठी राजघराने से ताल्लुक रखने वाले सिंह ने पार्टी छोड़ने की घोषणा करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और दावा किया था कि यह पार्टी अब भी अतीत में जी रही है और भविष्य को लेकर अनभिज्ञ है। संजय सिंह पहले भी भाजपा में रहे हैं और उसके टिकट पर लोकसभा सदस्य चुने गए थे। संजय सिंह से पहले समाजवादी पार्टी के नीरज शेखर भी पार्टी और राज्यसभा की सदस्यता छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। सिंह और शेखर दोनों का ताल्लुक उत्तर प्रदेश से है जहां की विधानसभा में भाजपा के पास प्रचंड बहुमत है। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा इन दोनों नेताओं को राज्यसभा भेज सकती है।

SHARE