किन बीमारियों में है बेहद फायदेमंद उड़द की दाल

उड़द की दाल भारतीय रसोई में सालों से इस्तेमाल की जा रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये साधारण सी दिखने वाली दाल सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है? 

इसमें मौजूद पोषक तत्वों के कारण उड़द दाल कई गंभीर बीमारियों से लड़ने और शरीर को मजबूत बनाने में मदद करती है।

अगर आप अब तक उड़द दाल को सिर्फ खाने की चीज समझते थे, तो अब जान लीजिए इसके जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स:

उड़द दाल में मैग्नीशियम, पोटेशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।नियमित रूप से इसका सेवन दिल की बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम कर सकता है।

 इस दाल में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों की कमजोरी को दूर करने में सहायक है। बुजुर्गों या हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए उड़द दाल का सेवन एक नैचुरल सपोर्ट की तरह काम कर सकता है।

 जिन लोगों को पेट फूलना, गैस या कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्याएं रहती हैं, उनके लिए उड़द दाल किसी औषधि से कम नहीं है।  

 अगर आप दिनभर थकावट महसूस करते हैं या एनर्जी की कमी से जूझ रहे हैं, तो उड़द दाल का सेवन करें।  

 उड़द की दाल का लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स और फाइबर कंटेंट डायबिटीज के मरीजों के लिए इसे खास बनाता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद करता है।