Chandrayaan 3’s Successful Landing की खुशी में पार्षद लोकेश नांगरू ने बांटे लड्डू 

0
138
Chandrayaan 3's Successful Landing
Chandrayaan 3's Successful Landing
Aaj Samaj (आज समाज), Chandrayaan 3’s Successful Landing, पानीपत : पार्षद लोकेश नांगरू ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत की शान चंद्रयान-3 के चंद्रमा के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग होने और उस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने की ख़ुशी में लड्डू बांटे गए। उन्होंने बताया कि चंद्रयान-3 के चंद्रमा के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग के लिए लाइव प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन मॉडल टाउन स्थित लाल टंकी मार्केट में सायंकाल 5:15 बजे किया गया था। भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का कार्यक्रम देखा और चंद्रयान की लैंडिंग होते ही माहौल भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। पार्षद लोकेश नांगरू ने इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने के लिए सभी का धन्यवाद किया और चंद्रयान-3 के चंद्रमा के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग में लड्डू बांटे गए।
SHARE