Swayambhu Hanuman Temple Panipat : सावन के महीने में भगवान शिव की सच्चे मन से उपासना करने से सभी मनोकामनाएं होंगी पूर्ण

0
193
Swayambhu Hanuman Temple Panipat
Swayambhu Hanuman Temple Panipat
Aaj Samaj (आज समाज),Swayambhu Hanuman Temple Panipat, पानीपत: पूर्व यान घाटी पचरंगा बाजार स्वयंभू हनुमान मंदिर में प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य व पानीपत ब्राह्मण परिवार के प्रधान पंडित देव नारायण उपाध्याय द्वारा पूजा अर्चना कर रुद्राभिषेक कराया गया, जिसमें बृजनंदन मिश्रा, माता रामादेवी द्वारा रुद्राभिषेक किया गया। पंडित देव नारायण उपाध्याय ने बताया कि सावन के महीने में भगवान शिव की सच्चे मन से उपासना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सावन का हर दिन शुभ और कल्याणकारी होता है। रुद्राभिषेक रिदांश शर्मा पुत्र मोहित शर्मा गोत्र वशिष्ट की सुख शांति के लिए भी रुद्राभिषेक किया गया।
SHARE