नशा तस्कर के घर पर चला पुलिस का बुल्डोजर

0
214
Police bulldozers run at drug smugglers house

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :

छछरौली थाना क्षेत्र में पांवटा साहिब रोड पर गांव मलिकपुर खादर निवासी नशा तस्कर इंतजार के घर पर बुल्डोजर चलाया गया। नशा तस्कर इंतजार ने पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान व दुकान बनाई हुई थी। उसे नोटिस भी दिया गया, लेकिन उसने यह कब्जा खाली नहीं किया। वीरवार को पुलिस प्रशासन ने उसका मकान ढहाने की कार्रवाई की।

पुलिस प्रशासन ने उसके खिलाफ कार्रवाई की

गांव मलिकपुर खादर निवासी इंतजार को वर्ष 2005 में चूरा पोस्त के साथ पकड़ा गया था। इस मामले में उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। जिसमें उसे दो वर्ष की सजा भी हुई थी। बाद में वह 10 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया था। इंतजार ने पांवटा साहिब रोड पर मकान बनाया हुआ है। इस मकान में ही आगे एक दुकान बनी है। जिसमें वह ढाबा चलाता है। यह मकान उसने पंचायती जमीन पर बनाया हुआ है। उसे बीडीपीओ कार्यालय की ओर से नोटिस भी दिए गए, लेकिन उसने कब्जा नहीं खाली किया। जिसके चलते ही अब पुलिस प्रशासन ने उसके खिलाफ कार्रवाई की है। वीरवार को डीएसपी नरेंद्र खटाना, प्रतापनगर थाना व छछरौली थाना पुलिस की टीम गांव मलिकपुर खादर में उसका मकान ढहाने की कार्रवाई करने पहुंची। पुलिस को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। शुरूआत में पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाई। जिसके बाद कोई विरोध नहीं हुआ और इंतजार व उसके परिवार के लोगों ने मकान से अपना सामान निकाल लिया। इसके बाद बुल्डोजर से मकान ढहाया गया।

ये भी पढ़ें : नशीला पदार्थ अफीम रखने के आरोप में तीन गिरफ्तार

ये भी पढ़ें : जिस कोर नेटवर्क सॉल्यूशन पर चलेगा जियो का 5जी, उसने लंदन में जीता प्रतिष्ठित “क्लाउड नेटिव अवार्ड”

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE