श्रद्धा कपूर आज मना रही हैं अपना जन्मदिन, जानें करियर से जुडी बाते Shraddha Kapoor Birthday

0
776
Shraddha Kapoor Birthday
Shraddha Kapoor Birthday

Shraddha Kapoor Birthday

आज समाज डिजिटल, अम्बाला :

Shraddha Kapoor Birthday : आज बॉलीवुड की हॉट एंड स्टाइलिश डीवा श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपना जन्मदिन मना रही हैं। श्रद्धा कपूर आज यानी 3 मार्च को अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। बता दें कि श्रद्धा कपूर अपने अभिनय के साथ अपनी सिगिंग के लिए भी जाती है।

Read Also : शादी के तुरंत बाद प्रेग्नेंट हुईं शिबानी दांडेकर?, जानें बेबी बंप का सच Shibani Dandekar Pregnancy Rumours

श्रद्धा कपूर की शुरुआती पढ़ाई Shraddha Kapoor’s Early Education

Shraddha Kapoor Birthday
Shraddha Kapoor Birthday

बता दें कि श्रद्धा कपूर बॉलीवुड के विलेन शक्ति कपूर की बेटी हैं। श्रद्धा ने अपनी शुरूआती पढ़ाई मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल की थी। उस स्कूल में अभिनेता टाइगर श्रॉफ भी उनके साथ पढ़ते थे। इसलिए टाइगर के साथ उनकी दोस्ती काफी पुरानी है।

श्रद्धा कपूर के करियर की शुरुआत

Shraddha Kapoor Birthday
Shraddha Kapoor Birthday

टाइगर के साथ उन्होंने अबतक कई फिल्मों में काम भी किया है, जो कि सभी सुपरहिट रही हैं। स्कूल के बाद श्रद्धा कपूर ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में दाखिला भी लिया था, लेकिन उन्होंने कुछ समय बाद ही पढ़ाई छोड़कर अभिनेत्री बनने का फैसला किया। आपको जानकर होगी लेकिन ये सच है कि श्रद्धा कपूर ने फिल्मों में कदम रखने से पहले एक कॉफी शॉप में काम किया था। श्रद्धा कपूर ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि बॉस्टन में पढ़ाई करने के दौरान उन्होंने जेब खर्च के लिए ये सब किया था।

फिल्म तीन पत्ती से बॉलीवुड में डेब्यू किया Shraddha Kapoor’s Birthday

जानकारी के मुताबिक श्रद्धा जब 16 साल की थीं, तो सलमान खान की फिल्म में काम करने का ऑफर मिला था। लेकिन उन्होंने उसे स्वीकार नहीं किया था। बाद में श्रद्धा कपूर ने फिल्म तीन पत्ती से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में श्रद्धा की काफी तारीफ हुई और उन्हें न्यू कमर फिल्म फेयर अवॉर्ड का नोमिनेशन भी मिला। इसके बाद फिल्म लव का दि एंड में भी उन्होंने काम किया। लगातार दो असफल फिल्मों के बाद भी श्रद्धा ने हार नहीं मानी। वहीं इसके बाद फिल्म आशिकी 2 में श्रद्धा को कास्ट किया गया।

आशिकी 2 के बाद श्रद्धा कपूर ने एक विलेन, हैदर, एबीसीडी 2, बागी, स्त्री और छिछोरे सहित कई शानदार फिल्मों में काम किया और दर्शकों के दिलों को जीता। पर्सनल लाइफ की बात करें तो आजकल एक्ट्रेस का नाम रोहन श्रेष्ठा का नाम जोड़ा जा रहा है। श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ को बहुत बार साथ भी देखा जाता है। हालांकि रोहन श्रेष्ठ और श्रद्धा कपूर ने आज तक अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Shraddha Kapoor Birthday

Read Also : रीम शेख ने सफेद रंग की शर्ट में मचाया कहर Reem Shaikh Latest Video

Read Also : सिर्फ एक पतली डोरी पर टिका Urfi Javed का टॉप Urfi Javed Latest Video

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE