यमुनानगर : शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे हजारों कार्यकर्ता, पुष्प वर्षा से होगा स्वागत : मेयर मदन चौहान

0
218
Martyr Samman Tricolor Yatra
Martyr Samman Tricolor Yatra

प्रभजीत सिंह, यमुनानगर :
रविवार को यमुनानगर विधानसभा में निकाली जाने वाली शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा को लेकर मेयर मदन चौहान ने मेयर हाउस पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में उन्होंने भाजपा पार्षदों व अन्य कार्यकर्ताओं की तिरंगा यात्रा को लेकर ड्यूटियां लगाई और उन्हें यात्रा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओें के साथ शामिल होने व पुष्प वर्षा करने का आह्वान किया।
मेयर चौहान ने कहा कि शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा रविवार शाम 4.30 बजे दशहरा ग्राउंड से शुरू होगी। इसके बाद यमुना क्लब, नेहरू पार्क, प्यारा चौक, शहीद भगत सिंह चौक, रेलवे स्टेशन चौक, पुराना रादौर रोड से वापस जगाधरी वर्कशाप रोड से होती हुई यमुनानगर विधायक कार्यालय पर संपन्न होगी। तिरंगा यात्रा में शहरवासियों द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकतार्ओं को एकजुटता दिखाने और यातायात नियमों का पालन कर यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। मौके पर डिप्टी मेयर रानी कालड़ा, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, पार्षद प्रिंस शर्मा, पार्षद संजीव कुमार, पार्षद सुरेंद्र शर्मा, पार्षद वीना शर्मा, वेदपप्पी, संदीप धीमान, शिवराम आदि मौजूद रहे।

SHARE