महेंद्रगढ़ : रेल लाइन के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

0
389
Dead-Body
Dead-Body

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :

महेंद्रगढ़-रेवाड़ी रेल लाइन गांव गुढ़ा व कनीना के बीच बीती शाम एक अज्ञात लगभग 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतक ने नीले रंग का लोवर, भगवा रंग की बनियान व हवाई चप्पल पहनी हुई है। जीआरपी पुलिस के एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गुढ़ा-कनीना के बीच में रेल लाइन के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस का कहना है कि यह व्यक्ति शायद मजदूरी का कार्य करता होगा। मृतक का शव महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं होने के कारण शव को 72 घंटे के लिए शव गृह में रखा गया है।

SHARE