कुछ राशियों को उठाना पड़ सकता है नुकसान
Panchang And Rashifal, (आज समाज), नई दिल्ली:

राशिफल

  1. मेष: कार्यक्षेत्र में आपका रुका हुआ काम अब बनना शुरू हो सकता है। किसी भी कठिन परिस्थिति को अपनी मधुर वाणी और व्यवहार से सामान्य बना सकते हैं। व्यापार में नए संपर्क बन सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी का भी आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा और संतान से कोई अपेक्षित समाचार सुनने को मिल सकता है।
  2. वृषभ: आपके लिए यह दिन सुकून और शांति भरा रहने वाला है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को किए गए प्रयासों से अब सफलता प्राप्त हो सकती है। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिलने की संभावना भी बनी हुई है। कार्यक्षेत्र में नए अनुबंधों के चलते आपके पद में वृद्धि हो सकती है, जिससे प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। संतान के साथ समय बिताने से अच्छा महसूस करेंगे।
  3. मिथुन: कार्यक्षेत्र में आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, जिससे सुकून महसूस होगा। लेकिन कामकाज के सिलसिले में यात्रा पर जाते समय सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि, किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना हुआ है। नौकरी करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा और जरूरी कार्यों को समय पर पूरा करेंगे। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
  4. कर्क: समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। वहीं, कोई उत्तम संपत्ति प्राप्त होने के योग बने हुए हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और आप सभी जिम्मेदारियों को बखूबी पूरा करेंगे। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्राएं भी सुखद होंगी और आपको इनसे सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकता है। शाम के समय प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है।
  5. सिंह: नौकरी करने वालों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपके लिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा। वहीं, कार्यक्षेत्र में अपनी मधुर वाणी और व्यवहार के चलते आपके सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में विशेष सफलता प्राप्त हो सकती है। लेकिन भागदौड़ ज्यादा रहने से सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
  6. कन्या: आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और व्यापार के क्षेत्र में आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। इससे आपको अकल्पनीय सफलता प्राप्त हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अगर किसी कानूनी विवाद में फंसे हैं, तो वहां भी फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। धन लाभ के शुभ योग बनेंगे और परिवार में संतान से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
  7. तुला: यह दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आर्थिक मामलों में अगर लेन-देन से जुड़ी कोई बड़ी समस्या चल रही थी, तो अब वह हल हो सकती है। जिससे आपको सुकून महसूस होगा। धन आगमन के चलते आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। व्यापार के मामले में भी लाभ कमाने के सुनहरे अवसर मिलेंगे और परिवार के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे।
  8. वृश्चिक: आपकी सेहत सामान्य से कम अच्छी रह सकती है। इसका प्रभाव कामकाज पर भी देखने को मिलेगा और कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्यों को कम समय दे पाएंगे। ऐसे में सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा। इस समय कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचें और आर्थिक मामलों में भी सावधानी बरतें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताना लाभदायक रहेगा।
  9. धनु: कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा और विरोधी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगा और शासन सत्ता पक्ष से मित्रता होने के चलते भी आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा और आपको कहीं से धन लाभ हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा और शांतिपूर्ण बना रहेगा।
  10. मकर: आर्थिक मामलों में आपका दिन अच्छा रहने वाला है और सफलता मिलने की भी संभावना है। व्यापार में नई योजनाओं और प्रयासों से लाभ मिल सकता है। सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। लेकिन आपको किसी भी प्रकार के विवाद और झगड़ों से दूर रहना होगा, अन्यथा बात ज्यादा बढ़ सकती है। परिवार में माता-पिता का विशेष ख्याल रखना भी जरूर रहेगा।
  11. कुंभ: आपको कुछ बाधाओं और मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। ऐसा हो सकता है कि सोच-समझकर लिए गए फैसलों और कार्यों में भी आपको हानि उठानी पड़े। ऐसे में धैर्य रखना जरूरी होगा। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें और क्रोध से बचें। आपको कोई विपरीत समाचार भी सुनने को मिल सकता है।
  12. मीन: कार्यक्षेत्र में अपना काम पूरा करके आप परिवार में संतान के कामों ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं। किसी बात को लेकर चिंता भी बनी रह सकती है। ऐसे में आर्थिक मामलों में लेन-देन के वक्त सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा आपको बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार के मामले में यात्रा के दौरान सावधान रहने की जरूरत है। अभी के लिए इन्हें टालना बेहतर रहेगा।

ये भी पढ़ें : आज लगेगा चंद्रग्रहण

ये भी पढ़ें : आज से हो रही पितृ पक्ष की शुरुआत