Hisar News, (आज समाज), हिसार : हरियाणा के हिसार जिले के एक गांव में एक दुष्कर्म पीड़िता की डिलीवरी के एक हफ्ते बाद मौत हो गई, वहीं एक रात पहले ही नवजात बच्ची की मौत हुई थी। बताया जा रहा है कि मृतका का शहर के अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां इलाज के दौरान उसने डीएम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस में आरोपित के खिलाफ शिकायत भी दी थी
जानकारी मुताबिक परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि एक साल से उसकी बेटी ने पढ़ाई छोड़ रखी है और वह घर पर ही रहती थी। नवंबर महीने में उसकी तबीयत अचानक खराब हुई तो उसे शहर के नागरिक अस्पताल में लेकर गए थे। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनकी बेटी सात माह की गर्भवती है। उसके बाद उसका उपचार शुरू करवाया। बेटी के गर्भवती होने का पता चलने पर पुलिस में आरोपित के खिलाफ शिकायत भी दी थी। 30 नवंबर को उनकी बेटी की फिर से अचानक तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहाँ तीन दिसंबर को उनकी बेटी ने एक बच्ची को जन्म दिया।
गलत काम किसने किया, उसने ने इस बारे में कुछ नहीं बताया
परिजनों ने बताया कि बुधवार रात को नवजात बच्ची की मौत हो गई थी, वहीं वीरवार सुबह उनकी बेटी ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने अपनी बेटी से कई बार पूछा था कि तेरे साथ गलत काम किसने किया, लेकिन उसने ने इस बारे में कुछ नहीं बताया। पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत आधार पर नवंबर माह में अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें : CM Saini On Congress Rally: बोले-देश को गुमराह कर रही कांग्रेस, दिग्विजय की सिक्योरिटी हटाए जाने पर भी दी प्रतिक्रिया