NASA discovers Chandrayaan-2 lander Vikram on the lunar surface, photo released: नासा ने चंद्रमा की सतह पर ढूंढ निकाला चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम, जारी की तस्वीर

0
161

भारत के इसरो ने इस साल चंद्रयान-2 को चंद्रमा के लिए रवाना किया था। चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की लैंडिंग चंद्रमा की सतह पर सही तरह से नहीं हो पाई थी। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर ने सॉफ्ट की बजाए हार्ड लैंडिंग की थी जिसके कारण उसका इसरो से संपर्क टूट गया था।अब उसके मलबे को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने ढूंढ निकाला है। नासा ने मंगलवार सुबह अपने लूनर रेकॉन्सेन्स आॅर्बिटर (एलआरओ) से ली गई एक तस्वीर जारी की है। जिसमें विक्रम लैंडर से प्रभावित स्थान दिखाई दे रहा है। नासा ने एक बयान जारी करते हुए कहा चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर मिल गया है। नासा द्वारा जारी की गई तस्वीर में नीले और हरे डॉट्स के माध्यम से विक्रम लैंडर के मलबे वाले स्थान को दिखाया गया है।

नासा की ओर से कहा गया कि 26 सितंबर को क्रैश साइट की एक तस्वीर जारी की थी और लोगों को विक्रम लैंडर की खोज के लिए आमंत्रित किया गया था। जिसमें भारत में चेन्नई के कंप्यूटर प्रोग्रामर और मैकेनिकल इंजीनियर शनमुग सुब्रमण्यम ने सफलता पाई और मलबे की सकारात्मक पहचान के साथ एलआरओ परियोजना से संपर्क किया। जिसके बाद एलओआरसी की टीम ने पहले और बाद की छवियों की तुलना करके लैंडर साइट की पहचान की पुष्टि की। शनमुगा ने क्रैश साइट के उत्तर-पश्चिम में लगभग 750 मीटर की दूरी पर स्थित मलबे की पहचान की। यह पहले मोजेक (1.3 मीटर पिक्सल, 84 डिग्री घटना कोण) की स्पष्ट तस्वीर थी। नंवबर मोजेक में इंपैक्ट क्रिएटर, रे और व्यापक मलबा क्षेत्र को अच्छी तरह से दिख रहा है। मलबे के तीन सबसे बड़े टुकड़े 2७2 पिक्सल के हैं।

SHARE