Indian Sikh girl went to Pakistan, found after three days: करतारपुर साहिब दर्शन करने पाकिस्तान गई भारतीय सिख लड़की तीन दिन बाद मिली

0
237

पाकिस्तान ने करतारपुर कॉरिडोर खोल दिया है। वहां तीन दिन पहले एक लड़की गुरुद्वारा करतारपुर साहिब दर्शन के लिए गए एक जत्थे से गायब हो गई थी। वह सिख लड़की सोमवार को मिली, इसकी जानकारी सोमवार देर रात मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्विटर पर दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि हरियाणा निवासी यह लड़की किसी पाकिस्तानी युवक से मिलने गई थी। पाक रेंजरों ने उसे देखकर अपने संरक्षण में लिया है। इस संदर्भ में पाकिस्तान पुलिस ने लाहौर और फैसलाबाद से चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं का जत्था दर्शन करने जाता है। गुरु नानक देव की 550वीं वर्षगांठ के अवसर पर नौ नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर खोला गया था।

SHARE