What is the relationship between Congress and Pakistan, why Congress gives oxygen to Pakistan – Related Patra: कांग्रेस और पाकिस्तान के बीच क्या संबंध है, कांग्रेस पाकिस्तान को आक्सीजन क्यो देती है-संबित पात्रा

0
203

भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस के सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, रणदीप सुरजेवाला सहित अन्य बड़े नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने प्रेस कांन्फ्रेंस कर कांग्रेस के जम्मू-कश्मीर के डीएसपी देवेंन्द्र की गिरफ्तारी के बाद अधीर रंजन चौधरी के बयान पर आपत्ति जाहिर की।  अधीर रंजन  ने कहा था कि क्या अगर डीएसपी खान होते तो भी यह चुप रहते। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि डीएसपी देवेंद्र सिंह 12 लाख लेकर दो उग्रवादियों को दिल्ली ला रहा था। जिसे गिरफ्तार किया गया है तो क्या वह केवल एक मोहरा है। उसके तार किसी अन्य वरिष्ठ लोगों से जुड़े हैं। इसकी जांच होनी चाहिए।प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस की ओर से बार-बार पाकिस्तान को क्लीन चिट दिए जाने पर कई सवाल उठाए।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस और पाकिस्तान के बीच निश्चित तौर पर कोई संबंध जरूर है। जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी व्यवहार कर रही है उससे लगता है कि कोई षडयंत्र जरूर है। कांग्रेस पार्टी बार-बार पाकिस्तान को आक्सीजन देने का काम क्यों करती है।आतंकवाद के ऊपर धर्म की राजनीति करना हमेशा कांग्रेस का काम रहा है। भाजपा की ओर से पूछा कि क्या राहुल गांधी को पुलवामा हमले पर कोई संशय है? कांग्रेस क्यों पाकिस्तान की भाषा बोल रही है। कांग्रेस की ओर से रणदीप सुरजेवाला ने बयान दिया था कि डीएसपी तो केवल मोहरा हैं असल गुहनेगार को पकड़ना चाहिए।

SHARE