Threat to bomb Mumbai’s Taj Hotel, call from Pakistan: मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, पाकिस्तान से आया कॉल

0
369

मुंबई। मुंबई का ताज होटल आतंकियों के निशाने पर पहले से ही रहा है। अब एक बार फिर मुंबई के ताज होटल को उड़ाने की धमकी पाकिस्तान में बैठे आतंकियों ने दी। बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद होटल ताज की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह जानकारी मुंबई पुलिस ने साझा की। सोमवार-मंगलवार की रात को लगभग साढ़े बारह बजे होटल ताज पैलेस के स्टाफ को धमकी भरा कॉल आया। पाकिस्तान के कराची से आए इस धमकी भरे काल में कहा गया कि होटल को बम से उड़ा दिया जाएगा। होटल तॉज के स्टाफ को कॉल करने वाले ने कहा कि वह लश्कर-ए तैयबा का सदस्य है। शख्स ने कहा कि होटल पर हमला किया जाएगा और उसे साल 2008 में हुए मुंबई हमलों की तरह ही उड़ा दिया जाएगा। इसके बाद दूसरा फोन कॉल बांद्रा के होटल ताज लैंड्स एंड में किया गया।

वहां भी स्टाफ को इसी अंदाज में धमकी दी गई। बाद में यह जानकारी मिली कि दोनो ही स्थानों पर एक ही नंबर से कॉल किया गया। यह नं बर पाकिस्तान का है। इस धमकी भरी कॉल के बाद से ही मुंबईपुलिस ने होटल की सुरक्षा कड़ी कर दी है। जबकि साइबर सेल को भी सक्रीय किया गया है। वह मामले की जांच कर रहा है। इसके अलावा, टेलीकॉम विभाग की मदद से कॉल करने वाले की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि 26 नवंबर 2008 को भी मुंबई के ताज होटल पर आतंकवादी ने अचानक हमला किया था। इस हमलेका भी जिम्मेदार लश्कर-ए तैयबा ही था। इस आतंकी संगठन के आतंकवादियों ने समुद्र के रास्ते भारत में प्रवेश किया था और इस हमले को अंजाम दिया था। इस आतंकी हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले में शामिल एक आंतकी अजमल कसाब को जिंदा पकड़लिया गया था और बाद में उसे फांसी की सजा दी गई।

SHARE