Sri Lankan’s President visit to India on his first foreign tour is a matter of honor – PM Modi: श्रीलंका के राष्टÑपति का अपने पहले विदेश दौरे पर भारत आना सम्मान की बात-पीएम मोदी

0
194

नई दिल्ली। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया दो दिनों के भारत दौरे पर भारत में हैं। श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्टÑपति गोटाबाया की यह पहली विदेश यात्रा है जिसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। शुक्रवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया भारत पहुंचे और उन्हें पीएम मोदी ने जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने श्रीलंका में लोकतंत्र की तारीफ की और कहा कि चुनाव प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हुईं, इसके लिए मैं श्रीलंका की जनता को बधाई देता हूं। श्रीलंका में लोकतंत्र की मजबूती और परिपक्वता बहुत गर्व और खुशी का विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि राष्ट्रपति राजपक्षे ने अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुना और पद संभालने के दो हफ्ते के भीतर भारत में हमें उनका सम्मान करने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि जनादेश एक संगठित, मजबूत और समृद्ध श्रीलंका के लिए श्रीलंका के लोगों की आकांक्षाओं को अभिव्यक्त करता है।

इस संबंध में भारत की शुभेच्छा और सहयोग हमेशा श्रीलंका के साथ है।  मोदी ने कहा कि भारत की 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर की ऋण सुविधा श्रीलंका के विकास को आगे बढ़ाएगी। साथ ही सुरक्षा संबंधी मसलों से निपटने के लिए श्रीलंका को पांच करोड़ डॉलर देने का एलान भी किया। मोदी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि नई सरकार श्रीलंका में तमिल समुदाय की आकांक्षाओं को पूरा करेगी। वहीं गोटबाया ने मुलाकात के बाद कहा हमारी बातचीत फलदायक रही। बातचीत का केन्द्र सुरक्षा सहयोग रहा। पीएम मोदी ने कहा कि श्रीलंकाई अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए भारत 400 मिलियन डॉलर का लाइन क्रेडिट भी देगा। भारतीय आवास परियोजना के तहत श्रीलंका में 46,000 घर पहले ही बन चुके हैं जबकि 14,000 घर भविष्य में तमिल मूल के लोगों के लिए बनाए जाएंगे। इसके अलावा श्रीलंका को सौर परियोजनाओं के लिए भारत ने 100 मिलियन डॉलर की क्रेडिट लाइन दी है।

SHARE