Rahul Gandhi knows the pain of migrant workers, said – you bear the burden of this country on your shoulders ..: राहुल गाधी ने जाना प्रवासी श्रमिकों का दर्द, कहा -आप इस देश का बोझ अपने कंधों पर उ ठाते हैं..

0
267

नई दिल्ली। लॉकडाउन के कारण देश के प्रवासी मजदूरों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा है। हजारों की तादाद में प्रवासी मजदूर, श्रमिकोंको सड़कों पर सैंकड़ों किलोमीटर पैदल चलते देखा जा सकता है। लॉकडाउन के कारण देश में गरीबों और श्रमिकों का बुरा हाल हो गया है। भूख प्यास से व्याकुल श्रमिक केवल देश की सड़कों पर चला जा रहा है। देश के प्रवासी श्रमिकों का हाल जानने केलिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सड़क की पटरी पर बैठकर उनसेमुलाकात की। प्रवासी श्रमिकों से उनकी समस्या के बाबत पूछा और उनकी परेशानियों को जानने का प्रयास किया। शनिवार को वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को प्रवासी मजदूरों को लेकर एक डॉक्यूमेंट्री जारी की है। इस डाक्यूमेंट्री में राहुल प्रवासी श्रमिकों का हाला जानते दिख रहे हैं। उन्होंने हरियाणा से यूपी जा रहे प्रवासी श्रमिकों से उनकी परेशानी पूछी। उनसे राहुल ने कई सवाल किए कि उनके पास पैसा है या नहीं? उन्हें कैसे पता चला कि देश में लॉकडाउन जारी है? उन्हें इस समय क्या मदद चाहिए। डाक्यूमेंट्री में राहुल गांधी जिन मजदूरों से बातचीज कर रहेहै वह झांसी के निवासी हैं और हरियाणा की एक फैक्ट्री में काम करते थे।

SHARE