Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana increased to number : प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना नंबर तक बढ़ी, अनलॉक में बढ़ी लोगों की लापरवाही

0
322

भारत कोरोना के खिलाफ पूरी ताकत से जंग लड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ चीन से सीमा पर तनाव जारी है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी शाम 4 बजे देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम उस मौसम में भी प्रवेश कर रहे हैंजहां सर्दी जुकाम बुखार न जाने क्या क्या होता है। ऐसे समय मेरी प्रार्थना है कि आप अपना ध्यान रखें। अगर कोरोना सेमृत्युदर को देखें तो भारत संभली हुई स्थति में है। समय पर लिए लॉकडाउन के निर्णय ने लाखों लोगों को बचाया है। लेकिन जब से अनलॉक वन हुआ है सामाजिक जीवन में व्यक्तिगत जीवन मेंलापरवाही बढ़ती जा रही है। पहलेसभी सर्तक थे लेकिन अब जब ज्यादा सर्तकता की जरूरत है तो लापरवाह होते जा रहे हैं। अब सरकारों को स्थानीय निकाय की संस्थाओं को, नागरिकों को उसी तरह की सर्तकता दिखाने की जरूरत है। विशेषतौर पर कंटेनमेंट जोन में तो खास तौर पर नियमों का पालन करना जरूरी है। खबरों ने आपने देखा होगा कि एक प्रधानमंत्री पर तेरह हजार का जुर्माना इसलिए लगा क्योंकि वह बिना मास्क के गए थे। भारत में गांव का प्रधान हो या देश का प्रधानमंत्री कोई भी नियमों सेउपर नहीं है। लॉकडाउन के दौरान प्राथमिका रही कि ऐसी स्थिति न आए कि किसी गरीब के घर में चूल्हा न जले। सभीने पूरा प्रयास किया कि कोईभी गरीब भूखा न सोए।
गरीबों ेके लिए पौने दो लाख करोड़ का पैकेज दिया गया। बीस करोड़गरीबों के खातों में सीधे 31 हजार करोड़ सीधे जमा किए गए हैं। गावों में श्रमिकों केो प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना तेज गति से प्रारंभ कर दिया गया है। इस पर पचास हजार करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। कोरोना से लड़ते हुए भारत में 80 करोड़ लोगों से ज्यादा लोगों को पांच किलो चावल या गेहूं मुफ्त दिया गया और प्रति परिवार एक किलो दाल भी मुफ्त दिया गया है। साथियों आज एक महत्वपूर्ण घोषणा करने जा रहा हूं। वर्षा ऋतु के समय मुख्य रूप से कृषी क्षेत्र में ही ज्यादा काम होता है। जुलाई से त्योहारों का भी माहौल शुरू होने लगता है। त्यौहारों का यह समय जरूरत भी बढ़ाता है और खर्च भी बढ़ाता है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार दिवाली और छठ पूजा तक किया जाएगा। यानी 80 करोड़से ज्यादा लोगों को मुफ्त अनाज देने वाली योजना अब नंबर तक लागू र हेगी। इस योजना में परिवार के हर सदस्य को पांच किलो गेहूं या चावल और साथ ही प्रति परिवार एक किलो चना भी मुफ् त दिया जाएगा। इस योजना में नब्बे हजार करोड़ से ज्यादा खर्च होगा। कई राज्यों ने बहुत अच्छा काम किया है। पूरे भारत के लिए एक राशन कार्ड की व्यवस्था हो रही है। इसका सबसे बड़ा लाभ उन्हें मिलेगा जो रोजगार के लिए अपने गांव सेबाहर दूसरे राज्य में जाते हैं। आज गरीब को सरकार मुफ्त अनाज दे पा रही है तो इसका श्रेय दो लोगो को जाता है। पहला किसान और दूसरा ईमानदा टैक्स पेयर। आपका समपर्ण ही है जिसकी वजह से देश इतनी मदद कर पा रहा है। मैं आज हर गरीब के साथ ही हर किसान और हर टैक्स पेयर का अभिनंदन करता हूं। आनेवाले समय में हम अपने प्रयासों को और अधिक करेंगे। हम गरीबों को सशक्त करने के लिए प्रयास करेंगे। हम आत्म निर्भर भारत के लिए दिन-रात प्रयास करेंगे। प्रार्थना करता हूं कि आप स्वस्थ्य र हें। दो गज दूरी का पालन करें, फेस कवर करिए, कोई लापरवाही मत बरतिए। आप सभी को धन्यवाद।

SHARE