On the slogan ‘Shoot …’, Chief Minister Mamata Banerjee’s sharp words said, this is not Delhi: ‘गोली मारो…’ वाले नारे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तीखे तेवर, बोलीं, यह दिल्ली नहीं है

0
231

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री अपने तेज तर्रार तेवरों की वजह से जानी जाती हैं। गृहमंत्री रविवार को कोलकाता में थे और वहां रैली को संबोधित किया। उनकी रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर द्वारा दिल्ली विधान सभा में बोले गए नारे….गोली मारो…को दोहराया। जिसके बाद सीएम ममता बनर्जी का बयान आया। ममता ने अपने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि यह दिल्ली नहीं है, कोलकाता है और ऐसे नारों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों की निंदा करती हूं जिन्होंने कोलकाता की सड़कों पर ….गोली मारो… के नारे लगाए और कानून अपना काम करेगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि दिल्ली की हिंसा नरसंहार थी, मासूम लोगों की हत्या से अत्यंत दुखी हूं। भाजपा पश्चिम बंगाल समेत पूरे देश में ‘दंगों का गुजरात मॉडल’ लागू करने की कोशिश कर रही है। कोलकाता पुलिस ने सोमवार को दावा किया कि उसने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली में जाते समय कथित रूप से ‘देश के गद्दारों को, गोली मारो…’ नारे लगाने वाले भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘भड़काऊ नारे लगाने की यह हरकत भाजपा समर्थकों ने की थी। यह संज्ञेय अपराध है।’ बताया जा रहा है कि आरोपियों ने रैली स्थल शहीद मीनार मैदान में जाते समय एस्प्लेनेड मार्ग पर मैदान बाजार से गुजरते समय नारेबाजी की थी। अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने रविवार को नया बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर इन तीनों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि उनकी पहचान ध्रुव बसु, पंकज प्रसाद और सुरेन्द्र कुमार तिवारी के रूप में हुई है। उन्हें रविवार देर रात गिरफ्तार किया गया। आईपीएस अधिकारी के अनुसार ‘उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की दो गैर-जमानती धाराओं समेत चार धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा।’ यह घटना सामने आने के बाद रविवार को भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई की तीखी आलोचना हुई थी।

SHARE