Negotiations with China for peaceful resolution of border tension – Foreign Ministry: सीमा पर तनाव के शांतिपूर्ण हल के लिए चीन से चल रही बातचीत-विदेश मंत्रालय

0
241

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच कुछ दिनों पहले एकाएक तनाव बढ़गया। चीनी सैनिकोंद्वारा भारतीय सैनिकों के साथ भिडंÞत हो गई। चीनी सैनिकों द्वारा लाठी डंडों और पत्थरों का प्रयोग भारतीय सैनिकों पर किया गया था। इन सबके बाद चीनी सीमा पर सैनिकों का जमावड़ा बढ़ने लगा जिसके देखकर भारत ने भी अपने सैनिक लद्दाख सीमा पर बढ़ाए। बतादें कि भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव को लेकर कल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने मध्यस्थता की पेशकश की थी। आज भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से इस पर प्रतिक्रिया आई। मंत्रालय ने काह कि इसका शांतिपूर्ण ढंग से समाधान करने के लिए चीनी पक्ष के साथ बातचीत चल रही है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हमारे सैनिकों ने सीमा प्रबंधन के लिए बहुत जिम्मेदार रुख अपनाया है। चीन के साथ द्विपक्षीय समझौते में रखी गई प्रक्रियाओं का भारतीय सैनिक सख्ती से पालन कर रहे हैं। बता दें कि अमेरिकी राष्टÑपति ट्रंप ने भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव को लेकर मध्यस्थता करने की पेशकश की थी।  हाल के दिनों में लद्दाख और उत्तरी सिक्किम में भारत और चीन की सेनाओं ने अपनी उपस्थिति काफी हद तक बढ़ाई है। यह दोनों देशों की सेनाओं के बीच दो अलग-अलग, तनातनी की घटनाओं के दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी तनाव बढ़ने और दोनों पक्षों के रुख में कठोरता आने का स्पष्ट संकेत देता है।

SHARE