Natural disaster – landslide in southern Assam, twenty killed, many injured: प्राकृतिक आपदा-दक्षिणी असम में भूस्खलन, बीस की मौत कई घायल

0
212

देश में इस समय कोरोना वायरस महामारी ने पैर पसार रखे हैंइसके साथ ही प्राकृतिक आपदाएं भी सामने खड़ी हो रही हैं। असम में बाढ़ देखने को मिली है इसी केसाथ असम के बराक वैली क्षेत्र के तीन जिलों में भयंकर भूस्खलन मंगलवार को देखने को मिला। इस भूस्खलन से 20 लोगों की मौत की जानकारी मिली और कई भूस्खलन में घायल हो गए हैं। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के चलते मंगलवार को हुए भूस्खलन के बाद करीम गंज जिले में कम से कम 6 लोग और काचर व हैलाकांदी जिले में 7-7 लोगों की मौत हो गई। बाढ़ के चलते असम के 7 जिले- तिनसुकिया, डिब्रुगढ़, वेस्ट कार्बी आंगलोंग, नागांव, होजाई, गोलपाड़ा और नलबाड़ी के 356 गांव प्रभावित है। इसकी वजह से लाखों लोगों पर इसका असर हुआ है। बाढ़ ने 2,678 हेक्टेयर्स की फसल को बर्बाद किया है और 44,331 मवेशियों और 9,360 मुगीर्पालन पर असर हुआ है।

SHARE