Delhi Legislative Assembly Elections – Voting Continues In Delhi, Many Big Leaders Vote, 15.68 Percent Voting Recorded By 12 PM: दिल्ली विधान सभा चुनाव-दिल्ली में मतदान जारी, कई बड़े नेताओं ने डाले वोट, 12 बजे तक 15.68 फीसदी वोटिंग दर्ज

0
210

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनावों में शुरू में हल्का मतदान दिखा। चूंकि सुबह के समय ठंड भी थी लोग अपने घरों से कम बाहर निकले, लेकिन दोपहर होते-होते मतदान करने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी। दोपहर 12 बजे तक 15.69 फीसदी मतदान हुआ। पूरे प्रचार के दौरान शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों का मुद्दा भी खूब उठा। वहां भी मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है। दिल्ली के विधानसभा चुनावों में दिल्ली की सत्तर सीटों के लिए बड़े नेताओं और दिग्गजों ने वोट डाले। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपनी पत्नी के साथ वोट डाला। वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर, पूर्व राष्ट्रपति हामिद अंसारी, दिल्ली में मुख्यमंत्री अरिवंद केजरीवाल, सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने वोट डाले। प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने परिवार के साथ वोट डाला। प्रियंका के साथ उनका बेटा भी था। उसने पहली बार मतदान किया और मीडिया के सवालों का भी जवाब दिया।
लक्ष्मी नगर में एक दूल्हे ने विवाह समारोह में जाने से पहले मतदान किया और बूथ पर उसके परिजनों में जमकर डांस किया। राजधानी के यमुना विहार सहित अन्य कई इलाकों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में तकनीकी खराबी आने के कारण मतदान देर से शुरू हुआ। दिल्ली में सुबह आठ बजे से ही मतदान शुरू हो गया। दिल्ली में इस बार कुल एक करोड़ 47 लाख 86 हजार 382 मतदाता हैं। मतगणना 11 फरवरी को होगी।
– दिल्ली: मख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में निर्माण भवन में मतदान किया।
– नगर निगम स्कूल हर्ष विहार पोलिंग स्टेशन 205 पर 12.15 बजे तक 443 वोट डाले जा चुके हैं। यहां कुल 1089 वोट हैं। यह पोलिंग स्टेशन गोकुलपुर विधानसभा क्षेत्र में आता है जो कि दिल्ली और यूपी सीमा से सटा है।

-भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी ने औरंगजेब लेन पर स्थित पोलिंग बूथ पर वोट डाला।

– प्रियंका गांधी ने सभी से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आलसी मत बनिए, सभी वोट दीजिए।

– शाहीन बाग स्कूल में 11 बजे तक 30 फीसद और शाहीन बाग ठोकर नम्बर 8 पर 35 फीसद मतदान दर्ज हुए हैं।

– चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने अअढ कार्यकर्ता को थप्पड़ चलाया है। हालांकि, कार्यकर्ता को थप्पड़ नहीं लगी और वह बच गया। आरोप है कि कार्यकर्ता ने अभद्र टिपणी की थी।

– दिल्ली विधानसभा चुनाव: 11 बजे तक दिल्ली में 7.5 फीसदी मतदान दर्ज किए गए हैं।

-दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ रणवीर सिंह ने अपने परिवार के साथ वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि इसमें सभी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले।
-111 साल की कलितारा मंडल ने एसडीएमसी प्राइमरी स्कूल, चितरंजन पार्क में वोट डाला।

SHARE