The central government made the impossible possible – JP Nadda,: केंद्र सरकार ने असंभव को संभव किया-जेपी नड्डा,

0
261

शिमला। जगत प्रकाश नड्डा के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश पधारने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जगत प्रकाश नड्डा का सोलन आगमन पर प्रदेशवासियों ने भव्य अभिनंदन किया। सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में प्रदेश के लोगों का सोलन में गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद करते हुए, जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देव भूमि के रूप में जाना जाता है और यह सम्मान की बात है कि हिमाचल प्रदेश के सुपुत्र को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी कि उन्हें भाजपा का नेतृत्व करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में मजबूत नेतृत्व ने असंभव को संभव बना दिया है। उन्होंने कहा कि अब अनुच्छेद 370 अतीत की बात हो गई है और आज भारत एक राष्ट्र और इसका एक संविधान है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में खंड विकास समिति (बीडीसी) के चुनाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस महान राष्ट्र के सभी कानून अब जम्मू और कश्मीर में भी लागू हैं और अब यह तीव्र गति से विकास करेगा।
सीएम से मांगा एनएच की फीडबैक : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार ने प्रस्तावित एनएच पर फीड बैक मांगा। पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने 69 एनएच स्वीकृत किए थे, जिसमें से 56 की डीपीआर तैयार हुई या नहीं हुई, इसके बारे मुख्यमंत्री से फीडबैक मांगा।

अशांति का माहौल बना रहा विपक्ष
जय प्रकाश नड्डा ने कहा कि विपक्ष नागरिक संशोधन अधिनियम (सीएए) को मुद्दा बनाकर देश में अशांति का माहौल बना रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली सरकार राज्य और उसके लोगों के कल्याण के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आम आदमी की जरूरतों और आकांक्षाओं के प्रति संवेदनशील हैं।

SHARE