Raghubir Qadian will be the caretaker assembly speaker: रघुबीर कादियान होंगे कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष

0
255

चंडीगढ़। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने बेरी से विधायक डॉ. रघुबीर सिंह कादियान को हरियाणा विधानसभा का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। हरियाणा विधानसभा के प्रवक्ता ने बताया कि डॉ. रघुवीर सिंह कादियान 4 नवंबर को होने वाले विधानसभा सत्र के पहले दिन प्रदेश के नवनिर्वाचित विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाएंगे। डॉ. रघुवीर सिंह कादियान छठी बार विधायक के रूप में चुने गए हैं और वे वर्ष 2006 से 2009 तक अध्यक्ष, हरियाणा विधानसभा के पद पर आसीन रहे हैं।

SHARE