Governor, CM and Deputy CM congratulate Haryana Day: राज्यपाल, सीएम व डिप्टी सीएम ने दी हरियाणा दिवस की बधाई

0
322

चंडीगढ़। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने हरियाणा दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी और समृद्घ जीवन की मंगल कामना की है। आर्य ने कहा कि आज हरियाणा विभिन्न क्षेत्रों में देश में प्रथम स्थान पर है और वे कामना करते हैं कि भविष्य में भी प्रदेश प्रगति के पथ पर ऐसे ही बढ़ता रहे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रदेशवासियों के कठोर परिश्रम एवं सहयोग से हरियाणा विकास की नई बुलंदियों को छुएगा। इसके साथ ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मनोहर लाल ने कहा कि अपने गठन के 54 वर्ष की अवधि में हरियाणा ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। दुष्यंत चौटाला ने अपने संदेश में कहा कि प्रदेश के गठन में पूर्व उप-प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल जैसे नेताओं की अविस्मरणीय भूमिका रही। आज का हरियाणा किसान व मजदूर की मेहनत, उद्योगपति के उद्यम और व्यापारी की लगन का परिणाम है।

SHARE