Girls in the top 7 of Haryana judicial service: हरियाणा न्यायिक सेवा की टाप 7 में लड़कियाँ 

0
315
चंडीगढ़। हरियाणा सिविल सर्विस ज्यूडीशियल परीक्षा के नतीजे जारी हो गए हैं। सिविल सर्विस परीक्षा में पंजाब की श्वेता शर्मा ने पहली रैंक हासिल की है। यही नहीं इस परीक्षा में लड़कियों का दबदबा रहा है। परीक्षा में 66% परीक्षा क्वालीफाई करने वाली महिलाएं हैं। यह परीक्षा 107 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा में 27 सफल उम्मीदवारों में से 18 महिलाएं है। 107 पदों के लिए केवल 27 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया। इनमें भी पहली 7 रैंक में महिलाओं का कब्जा है। इस परीक्षा में कुल 1300 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा में दूसरी रैंक हासिल की है। श्वेता का परिवार बेटी की इस उपलब्धि पर फूला नहीं समा रहा है। श्वेता के पिता ने बेटी को जज बनाने का सपना देखा था जो आज पूरा हुआ।  श्वेता के पिता गुरु गोविंद सिंह सुपर थर्मल प्लांट रुपनगर में एसडीओ हैं। वहीं उनकी मां एक हाउसवाइफ हैं।
SHARE