IPL auction: 971 players including 713 Indians registered: आईपीएल नीलामी : 713 भारतीयों सहित 971 खिलाड़ी पंजीकृत

0
212

नई दिल्ली। बेशुमार दौलत से भरपूर इंडियन प्रीमियर लीग के 2020 संस्करण के लिए 19 दिसम्बर को कोलकाता में होने वाली नीलामी के लिए 971 खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण कराया है। आईपीएल नीलामी के लिए पंजीकरण 30 नवम्बर को समाप्त हो गया था। बीसीसीआई ने सोमवार को बताया कि 713 भारतीयों और 258 विदेशी खिलाड़ियों सहित 971 खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए अपना पंजीकरण कराया है। नीलामी से 73 खिलाड़ी खरीदे जाने हैं, जिसके लिए 215 कैप्ड खिलाड़ियों, 754 अनकैप्ड और एसोसिएट देशों से दो खिलाड़ियों पर बोली लगेगी।
कैप्ड भारतीयों में 19 खिलाड़ी, अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियोंं में 634 खिलाड़ी, अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों (जिन्होंने कम से कम एक आईपीएल मैच खेला है) में 60 खिलाड़ी, कैप्ड अंतररष्ट्रीय खिलाड़ियोंं में 196 खिलाड़ी और अनकैप्ड अंतररष्ट्रीय खिलाड़ियों में 60 खिलाड़ी शामिल हैं। फ्रेंचाइजी टीमों के पास खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए नौ दिसम्बर शाम पांच बजे तक का समय रहेगा, जो खिलाड़ियोंं की अंतिम नीलामी सूची में जगह बनाएंगे।
आईपीएल के 13वें सत्र की नीलामी से पहले 8 टीमों ने कुल 35 विदेशी खिलाड़ियों सहित 127 खिलाड़ियोंं को रिटेन किया है जबकि नीलामी में 29 विदेशी खिलाड़ियोंं सहित 73 खिलाड़ियों को खरीदने पर बोली लगेगी। 8 टीमें 472.35 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है और नीलामी में खरीद के लिए उनके पास 207.65 करोड़ रुपए का पर्स बचा है।
किस देश के कितनी खिलाड़ी
19 अफगानिस्तान
55 आॅस्ट्रेलिया
6 बांग्लादेश
22 इंग्लैंड
01 हॉलैंड
24 न्यूजीलैंड
54 दक्षिण अफ्रीका
39 श्रीलंका
01 अमेरिका
34 वेस्टइंडीज
3 जिम्बाब्वे

फ्रेंचाइजियों द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी
20 चेन्नई सुपर किंग्स
14 दिल्ली कैपिटल्स
16 किंग्स इलेवन पंजाब
14 कोलकाता नाइट राइडर्स
18 मुंबई इंडियंस
14 राजस्थान रॉयल्स
13 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
18 सनराइजर्स हैदराबाद

फ्रेंचाइजियों में खिलाड़ियों की बची जगह
5 चेन्नई सुपर किंग्स
11 दिल्ली कैपिटल्स
9 किंग्स इलेवन पंजाब
11 कोलकाता नाइट राइडर्स
7 मुंबई इंडियंस
11 राजस्थान रॉयल्स
12 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
7 सनराइजर्स हैदराबाद

फ्रेंचाइजियों द्वारा खर्च की गई रकम
चेन्नई सुपर किंग्स 70.40 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स 57.15 करोड़
किंग्स इलेवन पंजाब 42.30 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स 49.35 करोड़
मुंबई इंडियंस 71.95 करोड़
राजस्थान रॉयल्स 56.10 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 57.10 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद 68 करोड़

फ्रेंचाइजियों के पास बचे पैसे
चेन्नई सुपर किंग्स 14.60 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स 27.85 करोड़
किंग्स इलेवन पंजाब 42.70 करोड़
कोलकाता नाइट राइडर्स 35.65 करोड़
मुंबई इंडियंस 13.05 करोड़
राजस्थान रॉयल्स 28.90 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 27.90 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद 17 करोड़

SHARE