Cummins is the most expensive foreign player in IPL history: कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

0
165

कोलकाता। आईपीएल 2020 की नीलामी में आॅस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की धूम मची हुई है। पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल, क्रिस लिन को काफी ऊंची कीमत में खरीदा गया। आॅस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस के लिए तो फ्रैंचाइजी टीमों में जबर्दस्त होड़ देखी गई। वे आईपीएल इतिहास में सबसे ऊंची कीमत पर बिकने वाले गेंदबाज बने। इसके अलावा इंग्लैंड के क्रिस मॉरिस को •ाी काफी ऊंची कीमत मिली। कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने लेकिन ऊंची कीमत में वे युवराज का रिकार्ड नहीं तोड़ पाए। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी युवराज हैं, जिन्हें 2015 में दिल्ली ने 16 करोड़ में खरीदा था
कमिंस के पास युवराज को सिंह को पीछे छोड़ आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बनने का मौका आया था लेकिन वह चूक गए। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी विराट कोहली हैं, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 करोड़ रुपये में अपने साथ रिटेन किया था। हालांकि कोहली नीलामी का हिस्सा नहीं रहे। पैट कमिंस आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज हैं। इस साल पैट कमिंस ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 54 विकेट अपने नाम किए हैं। पैट कमिंस के आने से कोलकाता की तेज गेंदबाजी को और •ाी मजबूती मिलेगी।
दो करोड़ की बेस प्राइस वाले आॅस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस को खरीदने की कोशिश में टीमें शुरू से ही लगी थीं और माना जा रहा था कि उन्हें काफी ऊंची कीमत मिलेगी। हुआ •ाी वैसा ही। दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के लिए खेल चुके पैट कमिंस को इस बार फिर केकेआर ने खरीदा। इस बार कमिंस को रिकॉर्डतोड़ 15 करोड़ 50 लाख की कीमत मिली। इसी के साथ कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे विदेशी खिलाड़ी हो गए हैं। इससे पहले 2017 में बेन स्टोक्स को 14।5 करोड़ में खरीदा गया था।
ऊंची कीमत पाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर आॅस्ट्रेलियाई आॅल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल रहे। मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 10।75 करोड़ रुपए में खरीदा। आॅस्ट्रेलिया के इस विस्फोटक आॅलराउंडर ने पिछले दिनों मानसिक थकान के कारण ब्रेक लिया था। अब रेस्ट करके वे दोबारा मैदान में उतरने को तैयार हैं। उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ थी, लेकिन उन्हें इससे 5 गुना से •ाी ज्यादा की रकम मिली।
नीलामी में तीसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीकी आॅल राउंडर क्रिस मॉरिस रहे। मॉरिस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 10 करोड़ में खरीदा। हालांंकि किसी को उम्मीद नहीं थी कि मॉरिस को इतनी ज्यादा कीमत मिलेगी। लेकिन टीमों के बीच उन्हें खरीदने के लिए होड़ देखी गई। इंग्लैंड के आॅलराउंडर सैम कुरैन को •ाी इस बार काफी अच्छी कीमत मिली। पिछले कुछ सत्रों से लगातार आईपीएल में खेल रहे कुरैन का पिछला प्रदर्शन •ाी अच्छा रहा था। इस बार उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 5।50 करोड़ रुपए में खरीदा।
आईपीएल 2020 के अन्य महंगे बिके खिलाड़ी
– इयोन मॉर्गन (इंग्लैंड) – कोलकाता नाइट राइडर्स – 5।25 करोड़ रुपए
– क्रिस लिन (आॅस्ट्रेलिया) – मुंबई इंडियंस – 2 करोड़ रुपए
– एरोन फिंच (आॅस्ट्रेलिया) – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर- 4।4 करोड़ रुपए
– रॉबिन उथप्पा (•ाारत) – राजस्थान रॉयल्स – 3 करोड़ रुपए
– जेसन रॉय (इंग्लैंड) – दिल्ली कैपिटल्स – 1।5 करोड़ रुपए
– क्रिस वोक्स (इंग्लैंड) – दिल्ली कैपिटल्स – 1।5 करोड़ रुपए
– एलेक्स कैरी (आॅस्ट्रेलिया) – दिल्ली कैपिटल्स – 2।40 करोड़ रुपए
नीलामी के दौरान आईपीएल इतिहास के महंगे खिलाड़ी
16 करोड़ – युवराज सिंह (दिल्ली डेयरडेविल्स – 2015)
15।5 करोड़ – पैट कमिंस (कोलकाता नाइट राइडर्स – 2020)
14।5 करोड़ – बेन स्टोक्स (राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स – 2017)
14 करोड़ – युवराज सिंह (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 2014)
12।5 करोड़ – दिनेश कार्तिक (दिल्ली डेयरडेविल्स – 2014)
12।5 करोड़ – बेन स्टोक्स (राजस्थान रॉयल्स – 2018)
12 करोड़ – टाइमल मिल्स (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 2017)

टीमवाइज आईपीएल नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस :
– आॅस्ट्रेलियाई बल्लेबाज क्रिस लिन को 2 करोड़ के बेस प्राइस में खरीदा।
– आॅस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल को 8 करोड़ रुपये में खरीदा। बेस प्राइस 1 करोड़ था।
चेन्नई सुपरकिंग्स :
– इंग्लैंड के आॅलराउंडर सैम करेन को 5।5 करोड़ रुपये में खरीदा। बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये था।
– 1 करोड़ के बेस प्राइस वाले पीयूष चावला को 6।75 करोड़ में खरीदा।
कोलकाता नाइटराइडर्स :
– इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान आॅयन मॉर्गन को 5।25 करोड़ में खरीदा। बेस प्राइस 1।5 करोड़ रुपये था।
– आॅस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस को 15।50 लाख की रिकॉर्ड राशि में खरीदा।
– राहुल त्रिपाठी को 60 लाख में खरीदा। बेस प्राइस 20 लाख रुपये था।
सनराइजर्स हैदराबाद :
– विराट सिंह को 1।9 करोड़ रुपये में खरीदा। झारखंड के आक्रामक बल्लेबाज का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था।
– •ाारत की अंडर-19 टीम के कप्तान प्रियम गर्ग को 1।9 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। बेस प्राइस 20 लाख रुपये था।
राजस्थान रॉयल्स :
– रॉबिन उथप्पा को 1।5 करोड़ के बेस प्राइस से दोगुनी कीमत 3 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।
– जयदेव उनादकट को 3 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। बेस प्राइस 1 करोड़ था।
– युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को 2।40 करोड़ में बिका। बेस प्राइस 20 लाख रुपये था।
दिल्ली कैपिटल्स :
– इंग्लैंड के ओपनर जेसन रॉय को उनके बेस प्राइस 1।5 करोड़ में ही खरीद लिया।
– इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स को उनके 1।5 करोड़ के बेस प्राइस में अपने साथ लिया।
– एलेक्स कैरी का बेस प्राइस 50 लाख था। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 2।4 करोड़ में खरीदा।
किंग्स इलेवन पंजाब :
– आॅस्ट्रेलियाई आॅलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को 10।75 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था।
– वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल को 8।5 करोड़ में खरीदा। बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।
– दीपक हुड्डा को 50 लाख रुपये में खरीदा। बेस प्राइस 40 लाख था।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु :
-आॅस्ट्रेलिया की वनडे टीम के कप्तान एरोन फिंच को 4।4 करोड़ में खरीदा। बेस प्राइस 1 करोड़ था।
– 1।5 करोड़ के बेस प्राइस वाले दक्षिण अफ्रीका के आॅलराउंडर क्रिस मौरिस को 10 करोड़ रुपये में खरीदा।
– 30 लाख की बेस प्राइस वाले रहस्यमयी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को 4 करोड़ में खरीदा।

पहले दौर में नहीं बिके खिलाड़ी
हनुमा विहारी (बेस प्राइस 50 लाख), चेतेश्वर पुजारा (बेस प्राइस 50 लाख), यूसुफ पठान, कोलिन डीग्रांडहोम (बेस प्राइस 75 लाख), स्टुअर्ट बिन्नी (बेस प्राइस 50 लाख), हेनरी क्लासेन (50 लाख), मुशफिकुर रहीम (75 लाख), नमन ओझा (50 लाख), कुसल परेरा (50 लाख), शे होप (50 लाख), मोहित शर्मा (50 लाख), डेल स्टेन (2 करोड़), एंड्रयू टाई (1 करोड़), टिम साउदी (1 करोड़), ईश सोढ़ी (75 लाख), एडम जैम्पा (1।5 करोड़), हेडन वॉल्श जूनियर (50 लाख), जहीर खान (50 लाख), मनजोत कालरा (20 लाख), रोहन कदम (20 लाख), हरप्रीत •ााटिया (20 लाख)

SHARE