Selection committee announces Indian team for gymnastics world championship : जिम्नास्टिक विश्व चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम की घोषणा

0
184

नई दिल्ली। भारतीय जिम्नास्टिक महासंघ ने एशियाई आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक विश्च चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। जीएफआई के द्वारा विश्व चैम्पियनशिप के लिए 10 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन किया गया।
जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप का आयोजन जर्मनी के स्टटगार्ट में अगले महीने चार से 13 अक्टूबर तक होनी है। जीएफआई ने चैम्पियनशिप के लिए सोमवार को यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम में चयन ट्रायल्स का आयोजन किया और फिर ट्रायल के आधार पर भारतीय टीम की घोषणा की गई। ट्रायल से पहले ही सभी जिम्नास्ट और कोचों को यह सूचना दे दी गई थी कि ट्रायल का वीडियो रिकॉर्डिंग भी होगा।
विश्व चैम्पियनशिप के लिए भारतीय जिम्नास्टिक टीम का विवरण इस प्रकार से है:-
पुरुष : आशीष कुमार (रेलवे), योगेश्वर सिंह (एसएससीबी), आदित्य सिंह राणा (रेलवे)।
कोच : मनोज राणा (हरियाणा)।
महिला : प्रनति नायक (रेलवे), प्रनति दास (रेलवे), अरुण बुद्धा रेड्डी (तेलंगाना)।
कोच : मीनारा बेगम (पश्चिम बंगाल)।
फिजिथेरेपिस्ट : प्रीती डबास, अशोक मिश्रा (टीम आॅफिशियल)।

SHARE