Vishnu Dutt Sharma new BJP president of Madhya Pradesh: विष्णु दत्त शर्मा मध्य प्रदेश के नए बीजेपी अध्यक्ष

0
245

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश भाजपा के महासचिव विष्णु दत्त शर्मा मध्यप्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा के सुरेंद्रण को केरल बीजेपी, दल बहादुर चौहान को सिक्किम बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शनिवार को एक विज्ञप्ति जारी कर इसकी आधिकारिक घोषणा की। विष्णु दत्त शर्मा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह की जगह लेंगे। सिंह मध्यप्रदेश के जबलपुर से सांसद हैं। उन्हें केन्द्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह का दाहिना हाथ माना जाता है। राज्य के राजनीतिक गलियारों में अनुमान लगाया जा रहा था कि राकेश सिंह को फिर से मध्यप्रदेश भाजपा की कमान सौंपी जा सकती है। उन्होंने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में पिछले महीने अपने लोकसभा क्षेत्र जबलपुर में एक विशाल रैली का आयोजन किया था।

SHARE