BJP party is playing like Virat- Ramdas Athawale: भाजपा विराट की तरह खेलने वाली पार्टी- रामदास अठावले

0
251

पटना। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनने का स्वागत किया। उन्होंने भाजपा को विराट कोहली की तरह खेलने वाली पार्टी बताया। कहा कि भाजपा बहुत बड़ी खिलाड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बहुत शांति से सरकार का गठन किया जबकि शिवसेना अबतक बातचीत ही कर रही थी। देवेंद्र फडणवीस अपने काम मे लगे थे। महाराष्ट्र में सरकार का गठन कर बड़ा क्रांतिकारी काम किया गया है। इस सरकार के गठन से राज्य के किसानों को लाभ होगा। केन्द्र भी सहयोग देगा। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि भाजपा ने शिवसेना को लटका दिया, कांग्रेस पार्टी को झटका दिया और अजित पवार को अटका दिया। उन्होंने कहा कि यह सरकार पूरे पांच साल काम करेगी। श्री अठावले शनिवार को राजकीय अतिथिशाला में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

SHARE