Pak violates ceasefire, two Pakistani soldiers martyred in retaliation by Indian Army, Pak army shows white flag: पाक ने किया सीजफायर उल्लंघन, भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में दो पाक सैनिक शहीद, पाक की सेना ने दिखाए सफेद झंडे

0
208

नई दिल्ली। एलओसी पर पाकिस्तान आए दिन सीजफायर का उल्लंघन करता रहता है। हलांकि पाकिस्तान की इस नापाक हरकतों का जवाब भारतीय सेना भी पूरे दम से देती है। पाकिस्तान ने जब सीजफायर का उल्लंघन किया तब सरहद पर भारतीय सेना मुंह तोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना के मुंह तोड़ जवाब जवाब देने पर पाकिस्तानी सेना दो जवान शहीद हो गए। जिनके शव लेने के लिए पाकिस्तानी सेना के अन्य जवान सेफद झंडा लेकर आए। इसका एक वीडिया एएनआई ने जारी किया है। एएनआई के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के हाजीपुर सेक्टर में 10-11 को जब पाकिस्तान सेना ने सीजफायर उल्लंघन किया तो भारत सेना ने भी इसका माकूल जवाब दिया। इसमें पाकिस्तान सेना के दो जवान ढेर हो गए। इसके बाद पाकिस्तान सेना ने भारत को सफेद झंडा दिखा ताकि वह अपने जवानों के शव ले जा सके।

भारतीय सेना ने इसके बाद फायरिंग रोक दी ताकि पाक सेना अपने जवानों के शव ले जा सके। बता दें कि पाकिस्तान इतना गिर गया है कि वह अब घुसपैठ के लिए नाबालिग बच्चों का इस्तेमाल कर रहा है। पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में सेना की टोह लेने के लिए एक नाबालिग को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराई थी। अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारतीय सीमा में घुसे इस पाकिस्तानी नाबालिग ने खुलासा किया था कि वह भारतीय सीमा में छावनियां और सैनिकों की तैनाती का पता करने के लिए घुसा था। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पूछताछ के बाद इसे गडरा रोड पुलिस को सौंप दिया। उल्लेखनीय है कि बल ने सोमवार को अंतरार्ष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी नागरिक भागचंद (16) को भारतीय सीमा में घुसपैठ करने पर पकड़ा था। पाकिस्तानी नागरिक ने गहरे हरे रंग की सलवार कमीज पहनकर योजनाबद्ध तरीके सीमा में घुसपैठ की। तारबंदी के पास उगी हरी घास का और गहरे हरे रंग के कपड़ों की आड़ लेकर सुबह के समय भारतीय सरहद में घुसा। लेकिन बीएसएफ के जवानों की नजरों से नही बच सका। जवानों के ललकारने पर वह वहां से तुरंत भाग गया। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से यह पकड़ा गया।

SHARE