Uttarakhand government will give pension to acid-affected women, may decide in cabinet: तेजाब पीड़ित महिलाओं को पेंशन देगी उत्तराखंड सरकार, कैबिनेट में हो सकता है फैसला

0
188

देहरादून। उत्तराखंड एक विशेष पहल करने जा रहा है। तेजाब पीड़ित लड़कियों या महिलाओ को उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है कि जो अपने राज्य में तेजाब पीड़ितों को हर महीने पेंशन देगी। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के कहा कि महिला सशक्तिकरण विभाग ने हर महीने सात से दस हजार रुपये पेंशन का प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव को आगामी कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि उत्तराखंड की एसिड अटैक पीड़ित महिलाएं कुछ समय पहले उनसे मिली थीं। इन महिलाओं का कहना था कि उनका सामाजिक और मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। तेजाब हमले के बाद से सरकारी और निजी किसी भी क्षेत्र में उन्हें नौकरी देने से लोग डर रहे हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। बता दें कि राज्य में एसिड अटैक से पीड़ित 11 महिलाएं हैं। प्रत्येक पीड़ित महिला को सात से दस हजार रुपये तक हर माह पेंशन देने का प्रस्ताव है। पेंशन दिए जाने से ऐसी महिलाओं को काफी हद तक मदद मिलेगी। कैबिनेट में इसे मंजूरी के बाद ही इस पर अमल हो पाएगा।

SHARE