Trump visits Taj Mahal to symbolize love with wife Melania: पत्नी मेलानिया के साथ प्रेम के प्रतीक ताजमहल का दीदार करने पहुंचे ट्रंप

0
223

नई दिल्ली। अमरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया दीदारे ताज के लिए आगरा पहुंचे। प्रेम के प्रतीक ताजमहल का दीदार करने वाले ट्रंप पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। उनके साथ राज्यपाल आनंदी बेन भी वहां मौजूद रहीं। डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में लोगों को संबोधित करने के बाद आगरा पहुंचे हैं। संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज मोटेरा स्टेडियम में एक नया इतिहास बन रहा है, आज हम इतिहास को दोहराते हुए भी देख रहे हैं। ट्रंप ने नमस्ते के साथ अपना भाषण शुरू किया और कहा कि भारत की विवधता अभूतपूर्व है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले फर्स्ट लेडी के साथ ताज का दीदार किया। इस दौरान उनके साथ एक गाइड था जिसने उन्हें ताजमहल की खूबसूरती के बारे में बताया। इसके बाद उनकी बेटी इवांका भी अपने पति जे.कुशनेर के साथ ताजमहल का दीदार किया। बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप के साथ फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका, दामाद जे. कुशनेर और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओब्रायन, वाणिज्य मंत्री विलबर रॉस, ऊर्जा मंत्री डैन ब्रोइलेट समेत अन्य उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य हैं। ताजमहल का दीदार करने के मौके पर विजिटर बुक में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा- ताजमहल हमें भारतीय संस्कृति की धनी और विविधताभरी सुंदरता के अंतहीन सबूत के रूप में हमें प्रेरित करता।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताजमहल का दीदार करते हुए पत्नी मेलानिया के साथ तस्वीरें भी खिंचवार्इं। उनकी बेटी इवांका ने ताजमहल भ्रमण करते समय अपने मोबाइल में कुछ तस्वीरें भी कैद कीं।

SHARE