Six months of Modi government, BJP sang praise, Congress trolls: मोदी सरकार के छह माह, भाजपा ने गाया गुणगान, कांग्रेस ने किया ट्रोल

0
190

नई दिल्ली। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का छह महीना पूरा हो गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी ने सरकार की कई उपलब्धियों को लोगों के सामने रखा है। भाजपा ने ट्वीट किया और लिखा कि पिछले छह महीने के दौरान मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में जो साहसिक फैसले लिए गए हैं, वह लोगों की तरफ से उन पर किए गए विश्वास को दशार्ता है। भाजपा की तरफ से एक और ट्वीट किया गया ह्यहमने वादा किया, संघर्ष किया और उसे पूरा किया।ह्ण आर्टिकल-370 का जिक्र करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर को अनुच्छेद 370 की पीड़ा से छुटकारा मिला। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर और लद्दाख को दो हिस्सों में बांट दिया गया। एक भारत और एक संविधान के सपने को मोदी सरकार ने पूरा किया है। भाजपा के ट्वीट पर कांग्रेस ने पलटवार किया और कई सवाल दागे। कांग्रेस ने केंद्र सरकार को और कामकाज को लेकर ट्रोल किया। कांग्रेस ने #विकास_मुक्त_भारत के साथ लगभग 8 ट्वीट किए जिसमें गिरती जीडीपी, महिलाओं के खिलाफ अपराध, ग्लोबल हंगर इंडैक्स में भारत की स्थिति, एडीआर की रिपोर्ट में भाजपा विधायकों और सासंदों को खिलाफ महिलाओं से जुड़े अपराधिक मामलों का जिक्र है। इसके अलावा कांग्रेस ने हमला करते हुए कहा है कि- जब आयुष्मान भारत के तहत 54% अनुभव वाले अस्पताल निजी हैं और निजी अस्पताल 60% लाभार्थियों के लिए हैं, तो निजी और सरकारी अस्पतालों के बीच इतनी बड़ी असमानताएं क्यों हैं? कभी-कभी 200% से अधिक।

SHARE