People in power are real ‘tukre tukre gangs’ – P. Chidambaram: सत्ता में बैठे लोग असली ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’-पी.चिदंबरम

0
172

नई दिल्ली। केंद्र सरकार को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम हमलावर रहते हैं। उन्होंने आज एक ट्वीट कर केंद्र सरकार में शामिल लोगों को टुक्कड़े-टुक्कड़े गैंग करार दिया। उन्होंने ऐसा इसलिए किया कि भारत लोकतंत्र सूचकांक में 10 स्थान लुढ़क गया है। उन्होंने गुरुवार को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने लोकतांत्रिक संस्थाओं को शक्तिहीन किया है। सत्ता में बैठे लोग असली ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ हैं। पी. चिदंबरम ने अपने ट्वीट में लिखा कि पिछले दो साल के राजनीतिक घटनाक्रमों पर नजदीकी नजर रखने वाला कोई भी व्यक्ति यह जनता है कि लोकतंत्र को कुचला गया है और लोकतांत्रिक संस्थाओं को शक्तिहीन किया गया है।’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘जो लोग सत्ता में हैं वो असली टुकड़े-टुकड़े गैंग हैं।’चिदंबरम ने कहा, ‘भारत जिस दिशा में बढ़ रहा है उससे दुनिया सशंकित है। हर देशभक्त भारतीय को चिंतित होना चाहिए।’ दरअसल, द इकोनॉमिस्ट इंटेलीजेंस यूनिट (ईआईयू) द्वारा 2019 के लिये लोकतंत्र सूचकांक की वैश्विक सूची में भारत 10 स्थान लुढ़क कर 51वें स्थान पर आ गया है। संस्था ने इस गिरावट की मुख्य वजह देश में ‘नागरिक स्वतंत्रता का क्षरण’ बताया है। सूची के मुताबिक भारत का कुल अंक 2018 में 7.23 था जो अब घटकर 6.90 रह गया है। यह वैश्विक सूची 165 स्वतंत्र देशों और दो क्षेत्रों में लोकतंत्र की मौजूदा स्थिति का एक खाका पेश करती है।

SHARE