National anthem will be sung daily in Maharashtra colleges – Government of Maharashtra: महाराष्ट्र के कॉलेजों में प्रतिदिन गाया जाएगा राष्ट्रगान-महाराष्ट्र सरकार

0
697

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र में कॉलेजों के लिए प्रतिदिन राष्ट्रगान गाना अनिवार्य कर दिया है। महाराष्ट्र सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्रालय का यह आदेश 19 फरवरी से प्रदेश के सभी कॉलेजों में लागू होगा। आदेश के अनुसार कॉलेजों में छात्र एवं शिक्षक मिलकर प्रतिदिन राष्ट्रगान गाएंगे। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने यह जानकारी दी। उन्होंने बुधवार को बताया कि सरकार ने प्रदेश के सभी कॉलेजों को 19 फरवरी से दिन की शुरूआत राष्ट्रगान से करने का आदेश दिया है। हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि कॉलेज में प्रतिदिन राष्ट्रगान गया जाना चाहिए। 19 फरवरी यानी शिव जयंती से हम इसकी शुरूआत करने जा रहे हैं। इससे संबंधित आदेश की चिट्ठी राज्य सभी कॉलेजों को भेजी जा चुकी है। सभी इसे लागू करने के लिए तैयार हैं।’ एक कार्यक्रम मेंमंत्री उदय सामंत ने कहा, ‘मेरे ख्याल से एक दिन में 15 लाख लोग राष्ट्रगान गाएंगे। ऐसा करने वाला महाराष्ट्र देश का अकेला राज्य होगा।’

SHARE