Modi government counts achievements for six months: मोदी सरकार ने गिनाई छह माह की उपलब्धियां

0
193

नई दिल्ली। केन्द्र की मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का छह माह पूरा किया है। जिसके बाद भाजपा की ओर से मोदी सरकार की उपलब्धियों को लोगों को गिनावाया गया। भाजपा ने ट्वीट कर अपनी उपलब्धियों को सार्वजनिक किया। भाजपा की तरफ से एक अन्य ट्वीट में यह कहा गया कि हमने वादा किया, संघर्ष किया और उसे पूरा किया। जम्मू कश्मीर को अनुच्छेद 370 की पीड़ा से छुटकारा मिला।
-प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) हर भारतीय के सपने को पूरा कर रहा है।

-शहरी क्षेत्र में गरीबों के लिए घर (नए)- 3.31 लाख

-केन्द्रीय सहायता के तौर पर मंजूर राशि- 5,092 लाख

नए घरों की दी गई मंजूरी- 96.5 लाख
भाजपा ने आगे कहा कि रणनीतिक विनिवेश के जरिए मैक्सिमम गवर्नेंस मिनिमम गवर्नमेंट के साथ काम किया है। इसके साथ ही व्यावसायिक सुगमता के मामले में अपनी रैंकिंग सुधारी है।

SHARE